1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: सनराइजर्स ने मुंबई इंडियन्स को 85 रन से रौंदा

IPL: सनराइजर्स ने मुंबई इंडियन्स को 85 रन से रौंदा

 Written By: Bhasha
 Published : May 08, 2016 08:13 pm IST,  Updated : May 08, 2016 08:14 pm IST

विशाखापट्टनम: शिखर धवन की अगुवाई में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की आकर्षक पारियों तथा अनुभवी आशीष नेहरा और बांग्लादेश की सनसनी मुस्तफिजुर रहमान की कहर बरपाती गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल नौ के मैच

sunrisers hyderabad- India TV Hindi
sunrisers hyderabad Image Source : PTI

विशाखापट्टनम: शिखर धवन की अगुवाई में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की आकर्षक पारियों तथा अनुभवी आशीष नेहरा और बांग्लादेश की सनसनी मुस्तफिजुर रहमान की कहर बरपाती गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल नौ के मैच में आज यहां मुंबई इंडियन्स को चारों खाने चित करके 85 रन की करारी शिकस्त दी।

धवन ने 57 गेंदों पर दस चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 81 रन की पारी खेली। उन्होंने डेविड वार्नर (33 गेंदों पर 48) और युवराज सिंह (23 गेंदों पर 39) दोनों के साथ पहले और तीसरे विकेट के लिये समान 85 रन की दो उपयोगी साझेदारियां की जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने टास गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 177 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

नेहरा ने शुरू में ही मुंबई की चूलें हिला कर रखी थी। बड़े लक्ष्य के सामने मुंबई की आधी टीम 30 रन पर पवेलियन लौट गयी। विकेट गिरने का क्रम यहीं पर नहीं थमा और आखिर में मुंबई की पूरी टीम 16.2 ओवर में 92 रन पर ढेर हो गयी। नेहरा ने 15 रन देकर तीन जबकि मुस्तफिजुर ने 16 रन देकर तीन विकेट लिये। बरिंदर सरन ने 18 रन देकर दो जबकि मोएजिस हेनरिक्स और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट लिया। मुंबई के तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिसमें हरभजन सिंह ने सर्वाधिक 21 रन बनाये।

सनराइजर्स की यह नौ मैच में छठी जीत है जिससे उसके 12 अंक हो गये। इससे वह फिलहाल अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है हालांकि गुजरात लायन्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मैच के बाद उसका नीचे खिसकना तय है। इन दोनों के अभी 12-12 अंक हैं। मुंबई ने दस मैच खेल लिये हैं और उसे पांचवीं हार का सामना करना पड़ा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।