बेंगलुरू: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में बुधवार को एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान मुरली विजय ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
पंजाब ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और अनुरीत सिंह की जगह फरहान बेहरदीन, केल एबॉट और केसी करिअप्पा को टीम में शामिल किया है।
टीमें:
किंग्स इलेवन पंजाब: मुरली विजय (कप्तान), हाशिम अमला, फरहान बेहरदीन, केल एबॉट ,डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा, गुरकीरत सिंह, अक्षर पटेल, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा और केसी करिअप्पा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), क्रिस गेल, अब्राहम डिविलियर्स, के.एल. राहुल, शेन वॉटसन, सचिन बेबी, स्टुअर्ट बिन्नी, क्रिस जोर्डन, वरुण एरॉन, श्रीनाथ अरविन्द, युजवेंद्र चहाल।