1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: कोलकाता ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

IPL: कोलकाता ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 02, 2016 08:06 pm IST,  Updated : May 02, 2016 08:06 pm IST

कोलकता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

IPL- India TV Hindi
IPL

बेंगलुरू: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सोमवार को खेले जा रहे लीग के 30वें मैच में कोलकता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता की टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर है तो वहीं बेंगलोर की टीम सातवें स्थान पर है।

कोलकाता ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। ब्रेड हॉग की जगह क्रिस लीन, शाकिब अल हसन की जगह र्मोने र्मोकेल और सतीश की जगह मनीष पांडे को टीम में शामिल किया गया है। वहीं बेंगलोर ने अपनी टीम में चार बदलाव किए हैं। क्रिस गेल की टीम में वापसी हुई है। उनके अलावा स्टुअर्ट बिन्नी, एस.अरविन्द और युजवेन्द्र चहाल को भी टीम में जगह मिली है। केन रिचर्डसन, केधार जाधव, हर्षल पटेल और परवेज रसूल को टीम से बाहर बैठना पड़ा है।

टीमें:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), क्रिस गेल, अब्राहम डिविलियर्स, शेन वॉटसन, सचिन बेबी, स्टुअर्ट बिन्नी, के.एल. राहुल, वरुण एरॉन, एस.अरविन्द, युजवेन्द्र चहाल और टी.शम्सी।

कोलकाता नाइट राइडर्स: गौतम गंभीर (कप्तान), रोबिन उथप्पा, मनीष पांडे, सूर्य कुमार यादव, यूसुफ पठान, क्रिस लीन, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, उमेश यादव, सुनिल नरेन और र्मोने र्मोकेल।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।