1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH vs DD : दिल्ली डेयरडेविल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया

SRH vs DD : दिल्ली डेयरडेविल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 12, 2016 08:14 pm IST,  Updated : May 13, 2016 12:51 pm IST

दिल्ली डेयरडेविल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Chris Morris- India TV Hindi
Chris Morris

हैदराबाद : दिल्ली डेयरडेविल्स ने आईपीएल नौ के एक मैच में आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा  दिया है। दिल्ली डेयरडेविल्स को जीतने के लिए 147 रन बनाने थे जो उसने 3 विकेट खोकर जीत का लक्ष्‍य प्राप्‍त कर लिया है। इससे पहले लेग स्पिनर अमित मिश्रा की अगुवाई में दिल्ली डेयरडेविल्स के गेंदबाजों ने आखिरी दस ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी का शानदार नमूना पेश करके सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नौ के मैच में गुरुवार को यहां आठ विकेट पर 146 रन ही बनाने दिए। सनराजईस ने पहले दस ओवर के बाद एक विकेट पर 80 रन बनाए। मिश्रा इसके बाद मिश्रा अपना पहला ओवर करने के लिए आए और उन्होंने परिदृश्य बदल दिया।

सनराइजर्स अंतिम दस ओवरों में 66 रन ही बना पाया और इस बीच उसने सात विकेट गंवाए। मिश्रा ने तीन ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए। क्रिस मौरिस ने चार ओवर में 19 रन देकर एक और नाथन कूल्टर नाइल ने 25 रन देकर दो विकेट हासिल किए। कप्तान डेविड वार्नर ने सनराइजर्स की तरफ से सर्वाधिक 46 रन बनाए। इसके लिए उन्होंने 30 गेंदें खेली तथा छह चौके और एक छक्का लगाया।

शिखर धवन (37 गेंद पर 34 रन) और केन विलियमसन (24 गेंद पर 27 रन) ने भी क्रीज पर पर्याप्त समय बिताया लेकिन वे अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाए। जहीर खान के चोटिल होने के कारण जेपी डुमिनी ने टीम में वापसी करने के साथ कप्तानी का जिम्मा भी संभाला और टॉस जीतने के बाद वर्तमान आईपीएल की परंपरा का निर्वाह करते हुए सनराइजर्स को पहले बल्लेबाजी सौंपी।

वार्नर और धवन ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़कर सनराइजर्स को ठोस शुरूआत दिलाई। इसमें हालांकि वार्नर का योगदान अधिक रहा। जब जयंत यादव ने आफ ब्रेक पर वार्नर के लेग स्टंप से गिल्ली उड़ाई तब धवन 16 रन पर खेल रहे थे। वार्नर ने मोहम्मद शमी का स्वागत दो चौकों से किया और फिर जयंत पर दो चौकों के अलावा यादव पर छक्का भी लगाया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान लगातार तीसरे आईपीएल में 500 से अधिक रन भी पूरे किए।

टीमें:

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, मोइजेज हेनरिक्स, युवराज सिंह, केन विलियम्सन, नमन ओझा, दीपेंद्र हुड्डा, आशीष नेहरा, मुस्तफिजुर रहमान, बरेंदर सरन और भुवनेश्वर कुमार।

दिल्ली डेयरडेविल्स: ज्यां पॉल ड्यूमिनी (कप्तान), क्विंटन डी काक, मयंक अग्रवाल, संजू सैमसन, क्रिस मौरिस, करुण नायर, ऋषभ पंत, जयंत यादव, अमित मिश्रा और मोहम्मद समी और नाथन काल्टर नाइल।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल