1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL-9: SUNRISERS HYDERABAD से हारा KKR, बना पाया सिर्फ 140 रन

IPL-9: SUNRISERS HYDERABAD से हारा KKR, बना पाया सिर्फ 140 रन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 25, 2016 08:08 pm IST,  Updated : May 25, 2016 11:54 pm IST

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

ipl-9- India TV Hindi
ipl-9

नई दिल्ली: युवराज सिंह के उम्दा 44 रन के बाद अपने क्षेत्ररक्षकों और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने आज (आईपीएल) के एलिमिनेटर में दोबार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स को 22 रन से हराकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली जहां उसका सामना गुजरात लायंस से होगा। युवराज के 30 गेंद पर 44 रन की मदद से सनराजईस ने आठ विकेट पर 162 रन बनाये जिसके जवाब में केकेआर 20 ओवर में आठ विकेट पर 140 रन ही बना सकी।

सनराइजर्स के क्षेत्ररक्षकों ने कई बेहतरीन कैच लपककर साबित कर दिया कि कैच लपककर मैच जीते जाते हैं। 2012 और 2014 की चैम्पियनकेकेआर के लिए मनीष  पांडे को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका। पांडे ने 28 गेंद में दो चौकों और एक छक्के के साथ 36 रन बनाए। सनराइजर्स के लिए भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि मोइजेस हेनरिक्स ने तीन ओवर में 17 रन देकर दो विकेट चटकाए। बेन कटिंग ने तीन ओवर में सिर्फ 14 रन

देकर एक विकेट लिया।

अब सनराइजर्स का सामना शुक्रवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर ही दूसरे क्वालीफायर में गुजरात लायंस से होगा जिसे हराकर रायल चैलेंजर्स बेंगलूर फाइनल में पहुंच चुका है। हैदराबाद के लिए युवराज सिंह के अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरूआती सात मैचों से बाहर रहे युवराज ने 30 गेंद में 44 रन बनाए जबकि मोइजेस हेनरिक्स ने 31 रन का योगदान दिया। वहीं दो बार की चैम्पियन केकेआर के लिए यादव ने एक बार फिर उम्दा प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि जासन होल्डर ने चार ओवर में 33 रन देकर दो विकेट चटकाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल