1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई इंडियंस ने पुणे सुपरजाइंट्स को 1 रन से हराया, बनी IPL 2017 चैंपियन

मुंबई इंडियंस ने पुणे सुपरजाइंट्स को 1 रन से हराया, बनी IPL 2017 चैंपियन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 22, 2017 12:02 am IST,  Updated : May 22, 2017 10:38 am IST

IPL 2017 के फ़ाइनल में मुंबई ने पुणे को 1 रन से हराकर ख़िताब जीत लिया। पुणे निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी। जॉन्सन ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट लिए जबकि बूमरा ने दो विकेट लिए।

IPL mumbai- India TV Hindi
IPL mumbai Image Source : PTI

हैदराबाद: IPL 2017  के फ़ाइनल में मुंबई ने पुणे को 1 रन से हराकर ख़िताब जीत लिया। पुणे निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी। जॉन्सन  ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट लिए जबकि बूमरा ने दो विकेट लिए। पुणे के लिए कप्तान स्मिथ ने 51 और रहाणे ने 44 रन बनाए। मुंबई तीसरी बार IPL चैंपियन बनी है। 

पुणे को जीत के लिए 130 रनों की दरकार थी और रहाणे (44) और स्मिथ जिस समय खेल रहे थे तो लगा कि पुणे आसानी से जीत जाएगी लेकिन रहामे के आउट होते ही पुणे जबाव में आ गई। रहाणे और स्मिथ के बाद धोनी (10) ही डबल फिगर में पहुंच सके।

मिशल जॉनसन ने अंतिम ओवर में दो विकेट लेकर मुंबई को जीत की राह पर डाल दिया।

इसके पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का मुम्बई का फैसला सही नहीं रहा। उसने मात्र आठ रन के कुल योग पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों लेंडल सिमंस (3) और पार्थिव पटेल (4) के विकेट गंवा दिए। इन दोनों को जयदेव उनादकट ने आउट किया।

इसके बाद अंबाती रायडू (12) और कप्तान रोहित शर्मा (24) ने तीसरे विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी की। स्कोर 41 रनों तक पहुंचा था कि कप्तान स्टीवन स्मिथ ने रायडू को रन आउट कर मुम्बई को तीसरा झटका दिया।

रोहित 56 के कुल योग पर आउट हुए। रोहित ने 22 गेंदों पर चार चौके लगाए। उन्हें एडम जाम्पा ने आउट किया। केरन पोलार्ड (7) और हार्दिक पांड्या (10) भी कुछ खास नहीं कर सके और क्रमश: 65 तथा 78 के कुल योग पर आउट हुए।

पिछले मैच में मुम्बई के हीरो रहे कर्ण शर्मा (1) को 79 के कुल योग पर डेनियल क्रिस्टीयन और शार्दुल ठाकुर ने सहभागिता से रन आउट किया।

इसके बाद हालांकि क्रूनाल और मिशेल जानसन (नाबाद 13) ने पारी को सम्भालते हुए आठवें विकेट के लिए 50 रन जोड़े। क्रूनाल ने 38 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए। जानसन ने 13 गेंदों पर एक छक्का लगाया। पांड्या का विकेट 129 के कुल योग पर गिरा।

पुणे की ओर से उनादकट, क्रिस्टीयन और जाम्पा ने दो-दो विकेट लिए। दो खिलाड़ी रन आउट हुए।

इससे पहले 2009 के फाइनल में डेक्कन चार्जर्स ने फाइनल में 143 रन बनाए थे और फिर अच्छी गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह रनों से हराया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल