1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: पार्थिव और रायुडु की आकर्षक पारियों से जीता मुंबई

IPL: पार्थिव और रायुडु की आकर्षक पारियों से जीता मुंबई

 Written By: IANS
 Published : Apr 25, 2016 07:57 pm IST,  Updated : Apr 25, 2016 11:52 pm IST

पार्थिव पटेल और अंबाती रायुडु की बेजोड़ अर्धशतकीय पारियों की बदौलत बड़ा स्कोर खड़ा करने वाले मुंबई इंडियन्स ने आज किंग्स इलेवन पंजाब को 25 रन से हरा दिया।

David Miller- India TV Hindi
David Miller

मोहाली (पंजाब):  पार्थिव पटेल और अंबाती रायुडु की बेजोड़ अर्धशतकीय पारियों की बदौलत बड़ा स्कोर खड़ा करने वाले मुंबई इंडियन्स ने उसका सफल बचाव करके सोमवार को यहां किंग्स इलेवन पंजाब को 25 रन से हराने के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नौ में उतार चढ़ाव वाले अपने अभियान को पटरी पर लाने की कोशिश की। पार्थिव (58 गेंदों पर 81 रन) और रायुडु (37 गेंदों पर 65 रन) ने दूसरे विकेट के लिये 14.1 ओवर में 137 रन जोड़कर मुंबई को शुरूआती झटके से उबारकर बड़े स्कोर की नींव रखी।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई की पारी उतार चढ़ाव वाली रही। उसने पहले पांच ओवर में 25, बीच के दस ओवरों में 115 और अंतिम पांच ओवरों में 49 रन बनाकर कुल छह विकेट पर 189 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

ग्लेन मैक्सवेल (39 गेंदों पर 56) और शान मार्श (34 गेंदों पर 45 रन) ने किंग्स इलेवन की तरफ से तीसरे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की लेकिन आखिर में जब टीम को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी तब ये दोनों आउट हो गए।

कप्तान डेविड मिलर ने 17 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए लेकिन किंग्स इलेवन सात विकेट पर 164 रन तक ही पहुंच पाया। मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 26 रन देकर तीन विकेट लिए। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी और मिशेल मैकलेनगन ने दो-दो विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया।

मुंबई की सात मैचों में यह तीसरी जीत है जिसके वह छह अंक लेकर शीर्ष पांच में शामिल हो गया है। किंग्स इलेवन पंजाब की हार का सिलसिला जारी है। उसे छठे मैच में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा और अब उसकी आगे की डगर बेहद कठिन हो गई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल