1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: रैना ने पीछे छोड़ा कोहली को

IPL: रैना ने पीछे छोड़ा कोहली को

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 20, 2016 11:11 am IST,  Updated : May 20, 2016 11:11 am IST

आईपीएल-9 में गुरुवार को हुए एक मैच में गुजरात लायंस की टीम ने कोलकाता नाइटराइडर्स को पहले 124 रनों पर समेटा फिर 13.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर कोलकता को 6 विकेट

Suresh Raina - India TV Hindi
Suresh Raina

आईपीएल-9 में गुरुवार को हुए एक मैच में गुजरात लायंस की टीम ने कोलकाता नाइटराइडर्स को पहले 124 रनों पर समेटा फिर 13.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर कोलकता को 6 विकेट से हरा दिया। जीत के हीरो रहे कप्तान सुरेश रैना, ड्वेन स्मिथ और एरोन फिंच। रैना ने जहां 53 रन की नाबाद पारी खेली वहीं स्मिथ ने 4 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 4 विकेट लिए। एरॉन फ़िंच ने 26 रन जोड़े। लेकिन रैना एक मामले में सबसे आगे निकल गए। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली को भी पीछा छोड़ दिया।  

रैना ने इस मैच में 15वां रन बनाते ही आईपीएल में 4000 रन पूरे करके विराट कोहली के बाद दूसरे बैट्समैन बन गए।  इसके अलावा इसी मैच में रैना ने आईपीएल हिस्ट्री का सबसे बड़ा मुकाम भी हासिल कर लिया। वे आईपीएल हिस्ट्री में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन बन गए हैं। इनिंग का 18वां रन पूरा करते ही वे कोहली को (4002 रन) पीछे छोड़कर आईपीएल के इतिहास में में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए। रैना के अब 4038 रन हैं।

वैसे कोहली ग़ज़ब के फ़ार्म में चल रहे हैं और 865 रन बनाकर शीर्ष पर हैं। उन्होंने चार सैंकड़ें जड़े हैं और पांच हाफ सेंचुरी भी लगाई हैं। अभी इस सीजन के कई मैच बाकी हैं ऐसे में दोनों बैट्समैनों के बीच रनों को लेकर होड़ देखने को मिलेगी।

ये भी देखें: ये हैं क्रिकेटर सात, देखें इनके ठाठ

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल