1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: आरसीबी में बद्री की जगह तबरेज शमसी

IPL: आरसीबी में बद्री की जगह तबरेज शमसी

 Written By: IANS
 Published : Apr 22, 2016 07:12 pm IST,  Updated : Apr 22, 2016 07:12 pm IST

बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम रॉयल चेलैंजर्स बेंगलोर में शुक्रवार को वेस्टइंडीज के चोटिल गेंदबाज सैमुएल बद्री के स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज तबरेज शमसी को शामिल किया गया। आईपीएल के बयान

Tabrez Shamsi- India TV Hindi
Tabrez Shamsi

बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम रॉयल चेलैंजर्स बेंगलोर में शुक्रवार को वेस्टइंडीज के चोटिल गेंदबाज सैमुएल बद्री के स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज तबरेज शमसी को शामिल किया गया। आईपीएल के बयान के अनुसार, कांट्रैक्ट संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शमसी आरसीबी में शामिल हो सकेंगे।

जोहानिसबर्ग में जन्मे स्पिनर शमसी ने हाल ही में कैरीबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपनी टीम के लिए 11 विकेट लिए थे।

आरसीबी के चेयरमैन अमृत थॉमस ने अपने एक बयान में कहा, "आरसबीबी, दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के गेंदबाद शमसी को चोटिल बद्री के स्थान पर टीम में शामिल कर काफी खुश है। उनमें काफी कौशल है और वह अपने देश की घरेलू क्रिकेट और सीपीएल में सफल भी हुए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल