1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: फाइनल में जीत पर बोले रोहित, 'इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकता'

IPL: फाइनल में जीत पर बोले रोहित, 'इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकता'

 Written By: Bhasha
 Published : May 22, 2017 10:45 am IST,  Updated : May 22, 2017 10:45 am IST

आईपीएल में कुल चार खिताब और कप्तान के रूप में तीन बार चैंपियनशिप जीतने वाले रोहित शर्मा ने आज यहां राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के खिलाफ कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करने के लिये अपने गेंदबाजों की तारीफ की।

Rohit sharma- India TV Hindi
Rohit sharma

हैदराबाद: आईपीएल में कुल चार खिताब और कप्तान के रूप में तीन बार चैंपियनशिप जीतने वाले रोहित शर्मा ने आज यहां राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के खिलाफ कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करने के लिये अपने गेंदबाजों की तारीफ की। 

मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 129 रन ही बना पायी लेकिन इसके जवाब में पुणे की टीम छह विकेट पर 128 रन ही बना सकी। रोहित ने मैच के बाद कहा, मुझे अब जाकर शांति मिली। यह क्रिकेट का एक बेहतरीन मैच था। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शकों ने इसका लुत्फ उठाया होगा। इस तरह के छोटे स्कोर का बचाव करना बेहतरीन प्रयास कहा जाएगा। मैं इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकता। 

उन्होंने कहा, जब आप इस तरह के स्कोर का बचाव करने के लिये उतरते हो तो आपका खुद पर विश्वास होना जरूरी है। मैंने अपने साथियों से कहा कि अगर हम केकेआर के खिलाफ छोटे स्कोर का बचाव कर सकते हैं तो यहां भी ऐसा कर सकते हैं। पिच से भी मदद मिली। यह उससे फायदा उठाने से जुड़ा था। 

डेक्कन चार्जस की तरफ से खिलाड़ी के रूप में एक खिताब और मुंबई की तरफ से कप्तान के तौर पर तीन खिताब जीतने वाले रोहित ने कहा कि उन्हें अपने गेंदबाजों पर विश्वास था और उन्होंने उन्हें पूरी स्वतंत्रता दी। 

उन्होंने कहा, जब तीन ओवर बचे थे तब भी मुझे अपने गेंदबाजों पर विश्वास था। उन्होंने हमेशा अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभायी है। मैंने उन्हें पूरी स्वतंत्रता दी। मैंने उनसे कहा कि वे जिस तरह से क्षेत्ररक्षण सजाना चाहते हैं वैसा सजाएं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।