1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: हैदराबाद ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

IPL: हैदराबाद ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

 Written By: IANS
 Published : Apr 12, 2016 07:54 pm IST,  Updated : Apr 12, 2016 07:54 pm IST

बैंगलुरू: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के तहत एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में मंगलवार को खेले जा रहे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला

virat kohli and david warner- India TV Hindi
virat kohli and david warner

बैंगलुरू: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के तहत एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में मंगलवार को खेले जा रहे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बेंगलोर और हैदराबाद दोनों ही टीमों का यह इस आईपीएल का पहला मैच है।

दोनों ही टीमें आईपीएल के इस सत्र में विजयी आगाज के इरादे से उतरेंगी। बेंगलोर की कमान भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के हाथों में है, तो वहीं आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर हैदराबाद की कमान संभालेंगे।

हैदराबाद की टीम ने इस बार युवराज सिंह को अपनी टीम में शामिल किया है लेकिन वह चोट के चलते पहले दो सप्ताह में आईपीएल का एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे।

टीम :

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), क्रिस गेल, अब्राहम डिविलियर्स, शेन वाटसन, एडम मिलने, स्टुअर्ट बिन्नी, यजुवेंद्र चहाल, केधार जाधव, सरफराज खान, परवेज रसूल, हर्षल पटेल।

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, मोइसिस हेनरिक्स, आशीष रेड्डी, इयोन मोर्गन, नमन ओझा, दीपेंद्र हुड्डा, करन शर्मा, आशीष नेहरा, मुस्ताफिजुर रहमान, भुवनेश्वर कुमार।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल