मुंबई: आईपीएल स्पाट फिक्सिंग मामले में अजित चंदीला पर बीसीसीआई ने आजिवन प्रतिबंध और क्रिकेटर हिकेन शाह पर 5 साल का बैन लगा दिया है। चंदीला को पुलिस ने 2013 में राजस्थान रॉयल्स टीम के अपने साथियों एस श्रीसंत और अंकित चव्हाण के साथ आईपीएल मैचों को स्पॉट फिक्सिंग करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया था।
बीसीसीआई ने श्रीसंत और चव्हाण दोनों पर आजीवन प्रतिबंध लगाया है। बीसीसीआई ने हालांकि चंदीला को दो साल पहले इस प्रकरण के सामने आने के बाद निलंबित कर दिया गया था।
24 दिसंबर को हुई सुनवाई ने दोनों खिलाड़ियों से लिखित में सवालों के जवाब देने को कहा था। 24 दिसंबर को सुनवाई से बाहर आने के बाद अजित चंडीला ने कहा था कि मुझसे पूछे गए सवाल दिल्ली पुलिस की जांच पर ही आधारित थे। मुझे विश्वास है कि बीसीसीआई की नई अनुशासन समिति मेरे साथ इंसाफ करेगी।
इस मामले में समिति ने पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ को भी नोटिस भेजने का फैसला किया था। रऊफ पर सट्टेबाजों को पिच संबंधी जानकारी देने का आरोप है। बोर्ड की अनुशासन समिति में शशांक मनोहर के अलावा निरंजन शाह और ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं।