1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल टीम सनराईजर्स हैदराबाद ने इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को बनाया सहायक कोच

आईपीएल टीम सनराईजर्स हैदराबाद ने इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को बनाया सहायक कोच

 Reported By: IANS
 Published : Aug 19, 2019 06:15 pm IST,  Updated : Aug 19, 2019 06:15 pm IST

बेलिस टॉम मूडी का स्थान ले रहे हैं जबकि हैडिन, साइमन हेलमोट की जगह पर आएंगे। 

Brad Haddin, Former Australian Player- India TV Hindi
Brad Haddin, Former Australian Player Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पूर्व विजेता सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रैड हैडिन को अपना सहायक कोच नियुक्त किया है। सनराइजर्स ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। हैडिन मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस के साथ काम करेंगे जिनको इसी साल फ्रेंचाइजी ने अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। 

बेलिस टॉम मूडी का स्थान ले रहे हैं जबकि हैडिन, साइमन हेलमोट की जगह पर आएंगे। 

बेलिस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार 2012 और 2015 में आईपीएल खिताब दिलाया है। हैडिन को कोचिंग का अनुभव भी है। वह 2017 में आस्ट्रेलिया के फील्डिंग कोच रहे थे। इससे पहले वे आस्ट्रेलिया-ए के साथ कोच थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल