1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: इस खिलाड़ी ने क्यों वापस जाने की दी धमकी...?

IPL: इस खिलाड़ी ने क्यों वापस जाने की दी धमकी...?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 07, 2016 12:39 pm IST,  Updated : May 07, 2016 12:39 pm IST

क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि मालामाल करने वाली IPL में कोई खिलाड़ी खेलने के पहले ही वापस घर लौटने की धमकी दे दे...? जी हां, ऐसा हुआ है। गुरुवार को राइज़िंग पुणे सुपरजाइंट्स

IPL-9- India TV Hindi
Usman Khwaja

क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि मालामाल करने वाली IPL में कोई खिलाड़ी खेलने के पहले ही वापस घर लौटने की धमकी दे दे...? जी हां, ऐसा हुआ है। गुरुवार को राइज़िंग पुणे सुपरजाइंट्स और डेहली डेयरडेविल्स के बीच मैच के पहले पुणे के स्टार बल्लेबाज़ उस्मान ख़्वाजा ने घर लौटने की धमकी दी।

आपको बता दें कि ख्वाजा को पुणे ने केविन पीटरसन और फाफ डूप्लेसिस के चोट लगने की वजह से प्रतियोगिता से बाहर होने के बाद बुलाया गया था और इसके पहले कि वो अपना पहला मैच खेले उन्होंने ट्वीट कर वापस लौटने की धमकी दी।

Khwaja Tweet
Khwaja Tweet

मैच से पहले ख्वाजा ने ट्विटर पर अपनी टीम की जर्सी के साथ एक ट्वीट किया जिसमे लिखा, 'लगता है पुणे की टीम 'ख्वजा' को खिलाना चाहती है, बेहतर है कि मैं घर लौट जाऊं'।

Khwaja jersy
Khwaja jersy

दरअसल ये ट्वीट उन्होंने इसलिए किया था क्योंकि उन्हें टीम की जो जर्सी मिली थी उसके पीछे उनके नाम के स्पेलिंग ग़लत थी। ख़्वाजा इस तरह से KHAWAJA लिखते हैं लेकिन जर्सी पर KHWAJA लिखा हुआ था यानी ख़्वाजा नहीं ख़्वजा।

इसके बाद ट्वीट करने की बारी डेविड वॉर्नर की थी। जो ख्वाजा की तरह ऑस्ट्रेलिया के हैं और सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान हैं।

इस मज़ाक में फिर हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर भी शामिल हो गए और उन्होंने ट्वीट किया, "Baha welcome brother to IPL. 100 no worries oh and shortened name is cool brother @Uz_Khawaja।"

ख्वाजा ने जवाब में लिखा, 'हाहा गलती का पॉजिटिव साइड दिखाने के लिए शुक्रिया, मेरे बाकी फेवरेट नंबर्स किसी ना किसी को मिल गए हैं।'

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने इस मैच में डेहली डेयरडेविल्स को 7 विकेट से हरा दिया था और ख्वाजा ने डेब्यू मैच में 30 रन बनाए और रहाणे के साथ पहले विकेट लिए 59 रनों की पार्टनरशिप कर जीत में बड़ा रोल निभाया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।