1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में कोहली बनाएंगे ऐसा रिकॉर्ड जो दुनिया के किसी बल्लेबाज ने नहीं बनाया

IPL में कोहली बनाएंगे ऐसा रिकॉर्ड जो दुनिया के किसी बल्लेबाज ने नहीं बनाया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 23, 2018 06:48 pm IST,  Updated : Mar 23, 2018 06:48 pm IST

विराट इस बार आराम के बाद वापसी कर रहे हैं और वापसी मे कोहली जोरदार बनाएंगे।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

आरसीबी अपना पहला मैच केकेआर के खिलाफ 8 अप्रैल को कोलकाता में खेलेगी। विराट कोहली आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ से सिर्फ 582 रन दूर हैं। विराट आईपीएल में 4 शतक बना चुके हैं और अब वो गेल को पीछे छोड़ने से बस 2 कदम दूर हैं।

विराट जब भी रन बनाते हैं, तो आरसीबी को दोगुनी सफलता मिलती है और इसका उदाहरण 2016 का आईपीएल में उनका रिकॉर्ड भी देता है। साल 2016 के आईपीएल में विराट कोहली ने 973 रन बनाए थे, 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाए थे और इसका फायदा ये हुआ कि बैंगलोर ने आईपीएल का फाइनल खेला।

पिछले सीजन में विराट को चोट लगी और उन्होंने आईपीएल का शुरुआती सीजन नहीं खेला। इसके बाद आरसीबी के लिए वो आईपीएल किसी बुरे सपने की तरह बन गया। विराट इस बार आराम के बाद वापसी कर रहे हैं और वापसी मे कोहली जोरदार बनाएंगे, कमाल का बनाएंगे, इसका भरोसा तो आप अपने इस करिश्माई कप्तान और बल्लेबाज़ तो कर ही सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल