1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL2017: 17 साल के सुंदर अश्विन की कमी पूरी करेंगे!

IPL2017: 17 साल के सुंदर अश्विन की कमी पूरी करेंगे!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 06, 2017 07:30 pm IST,  Updated : Apr 06, 2017 07:30 pm IST
Washington Sunder- India TV Hindi
Washington Sunder

चेन्नई: चोटिल आर अश्विन की जगह  IPL में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स में चुने गये आल राउंडर वाशिंगटन सुंदर ने अश्विन की भरपाई के लिए कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि वह तैयारी में जुटे हैं कि जब भी उन्हें मौका मिलेगा, वह इस महान खिलाड़ी की कमी पूरी करने की कोशिश करेंगे। 

सुंदर ने पीटीआई से कहा, ''मुझे बहुत खुशी है कि मुझे अश्विन की जगह चुना गया जो महान खिलाड़ी हैं। मैं आईपीएल का हिस्सा होने का मौका पाकर भी उत्साहित हूं। मैंने टूर्नामेंट से कोई उम्मीद नहीं लगायी हुई है। अगर मुझे मौका मिलता है तो इसके लिये मुझे तैयार होना होगा।'' 

शीर्ष क्रम के बल्लेबाज 17 वर्षीय सुंदर ने भारतीय अंडर-19 कोच राहुल द्रविड़ की सलाह पर और गेंदबाजी करना शुरू किया और इस सत्र में अपने राज्य की टीम तमिलनाडु की विजय हजारे ट्राफी और देवधर ट्राफी में मिली जीत में अहम भूमिका अदा की। 

सुंदर को ट्रायल्स में जम्मू कश्मीर के अनुभवी आल राउंडर परवेज रसूल पर तरजीह देते हुए चुना गया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल