1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL8 : डेयरडेविल्स ने जीता टॉस, रॉयल्स को बल्लेबाजी का निमंत्रण

IPL8 : डेयरडेविल्स ने जीता टॉस, रॉयल्स को बल्लेबाजी का निमंत्रण

 Written By: IANS
 Published : May 03, 2015 08:23 pm IST,  Updated : May 03, 2015 08:25 pm IST

मुंबई: ब्रेबार्न स्टेडियम में रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 36वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। डेयरडेवल्सि टीम ने आईपीएल-8

IPL8 : डेयरडेविल्स ने...- India TV Hindi
IPL8 : डेयरडेविल्स ने जीता टॉस, रॉयल्स को बल्लेबाजी का निमंत्रण

मुंबई: ब्रेबार्न स्टेडियम में रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 36वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। डेयरडेवल्सि टीम ने आईपीएल-8 में अपने सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज इमरान ताहिर की जगह इस मैच के लिए आस्ट्रेलियाई गुरिंदर संधू को टीम में जगह दी है।

रॉयल्स टीम में भी दो परिवर्तन किए गए हैं। अंकित शर्मा की जगह रजत भाटिया और रस्टी थेरॉन की जगह जेम्स फॉल्कनर को बुलाया गया है।

इस संस्करण में लगातार पांच जीत के साथ शानदार शुरूआत करने वाले रॉयल्स को आखिरी पांच मैचों में तीन में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि टीम 12 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर बनी हुई है।

डेयरडेविल्स ने इसके उलट अंकतालिक में ऊपर की ओर प्रगति की है। टीम आठ मैचों में चार जीत के साथ अंकतालिका में चौथे पायदान पर है।

टीम :

दिल्ली डेयरडेविल्स : ज्यां पॉल ड्यूमिनी (कप्तान), युवराज सिंह, मयंक अग्रवाल, नाथन कोल्टर नील, एंजेलो मैथ्यूज, अमित मिश्रा, जहीर खान, श्रेयष अय्यर, केदार जाधव, गुरिंदर संधू, सौरभ तिवारी।

राजस्थान रॉयल्स : शेन वाटसन (कप्तान), स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, अजिंक्य रहाणे, दीपक हुडा, जेम्स फॉल्कनर, करुण नायर, स्टुअर्ट बिन्नी, धवल कुलकर्णी, रजत भाटिया, टिम साउदी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल