चेन्नई, चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 24वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। किंग्स इलेवन के कप्तान जॉर्ज बेले स्वस्थ होकर टीम में वापस आ चुके हैं, हालांकि ग्लेन मैक्सवेल को इस मैच से बाहर बैठना पड़ रहा है। एक और बदलाव के रूप में शिवम शर्मा की जगह करनवीर सिंह को शामिल किया गया है।
सुपर किंग्स टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सुपर किंग्स पांच मैचों से आठ अंक हासिल कर दूसरे पायदान पर हैं, जबकि पांच मैचों से मात्र चार अंक हासिल कर किंग्स इलेवन आठ टीमों की तालिका में सातवें पायदान पर हैं।
टीमें :
किंग्स इलेवन पंजाब : जॉर्ज बेले (कप्तान), मुरली विजय, विरेंद्र सहवाग, शॉन मार्श, डेविड मिलर, रिद्धमान साहा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, मिशेल जॉनसन, अनुरीत सिंह, करनवीर सिंह, संदीप शर्मा।
चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), ब्रेंडन मैक्लम, ड्वायन स्मिथ, सुरेश रैना, फाफ दू प्लेसिस, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, रविचंद्रन अश्विन, मोहित शर्मा, ईश्वर पांडेय, आशीष नेहरा।