1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम घोषित

भारत के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम घोषित

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 22, 2018 02:13 pm IST,  Updated : Jun 22, 2018 02:13 pm IST

भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है।

शिखर धवन- India TV Hindi
शिखर धवन

भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड ने 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। आयरलैंड ने इस टीम में ऑफ स्पिनर एंडी मैकब्रिन और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल को शामिल किया है। 18 साल के लिटिल ने घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इस कारण सेलेक्टर्स ने उन्हें टीम में जगह दी है। आयरलैंड के मुख्य चयनकर्ता एंड्र्यू व्हाइट ने अपने बयान में कहा, 'सेलेक्टर्स ने उस टीम को चुना है जिसे वो सबसे मजबूत मानते हैं। चुने गए सारे खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं और टीम युवा-अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है।'

व्हाइट ने आगे कहा, 'टीम में शामिल ज्यादातर खिलाड़ी इस हफ्ते या तो एड जोयस के यादगार वाले मैच में हिस्सा लेंगे या फिर अपनी-अपनी काउंटी टीम से जुड़ जाएंगे। हमने नीदरलैंड्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और इस हफ्ते ससेक्स में होने वाले मैच के बाद हम प्लेइंग इलेवन भी चुन लेंगे। हम अपने खिलाड़ियों को टी20 क्रिकेट का ज्यादा से ज्यादा अनुभन दिलाना चाहते हैं और हमारी ये कोशिश आने वाले समय में भी जारी रहेगी।'

व्हाइट ने कहा, 'टी20 विश्व कप क्वालीफायर में 12 महीनों के आस-पास का समय रह गया है और हम अपने खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने का मौका देना चाहते हैं।' आपको बता दें कि भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 27 और दूसरा 29 जून को खेला जाएगा। दोनों मैच डबलिन में खेले जाएंगे।

भारत के खिलाफ आयरलैंड की टीम: गैरी विल्सन (कप्तान), एंड्र्यू बैलबिरिन, पीटर चेज, जॉर्ज डॉकरेल, जोश लिटिल, एंड्र्यू मैकब्रिन, केविन ओ ब्रायन, विलियम पोर्टरफील्ड, स्टुअर्ट पोएंटर, बोयड रैंकिन, जेम्स शैनन, सिमी सिंह, पॉल स्टर्लिंग, स्टुअर्ट थॉमसन। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल