1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना के कारण जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का आयरलैंड दौरा हुआ स्थगित

कोरोना के कारण जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का आयरलैंड दौरा हुआ स्थगित

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 23, 2021 11:30 am IST,  Updated : Jul 23, 2021 11:30 am IST

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का सीमित ओवरों का आयरलैंड दौरा कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया है।

IRE v ZIM- India TV Hindi
IRE v ZIM Image Source : GETTY IMAGES

डबलिन। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का सीमित ओवरों का आयरलैंड दौरा कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया है। टीमों को छह से 24 अगस्त तक बेलफास्ट और ब्रीडी में तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलने थे। उत्तरी आयरलैंड में हालांकि जिम्बाब्वे कोरोना मामलों के कारण ब्रिटेन की रेडलिस्ट में है।

रेडलिस्ट वाले देशों से सिर्फ ब्रिटिश, आयरलैंड के नागरिक या ब्रिटिश निवासी ही यात्रा कर सकते हैं । आयरलैंड में जिम्बाब्वे से आने पर 14 दिन के पृथकवास से गुजरना होगा। दक्षिण अफ्रीका भी रेडलिस्ट में होने के बावजूद आयरलैंड का दौरा कर रहा है लेकिन क्रिकेट आयरलैंड ने जिम्बाब्वे का दौरा स्थगित करने का फैसला लिया।

क्रिकेट आयरलैंड ने एक बयान में कहा कि यह श्रृंखला अगस्त सितंबर में हो सकती है लेकिन आयोजन स्थल में बदलाव संभव है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल