1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL नीलामी में यूसुफ पठान के अनसोल्ड रहने पर भाई इरफान ने कही ये बड़ी बात

IPL नीलामी में यूसुफ पठान के अनसोल्ड रहने पर भाई इरफान ने कही ये बड़ी बात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 20, 2019 11:22 am IST,  Updated : Dec 20, 2019 11:31 am IST

आईपीएल के 13वें सीजन के लिए गुरुवार को कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी हुई जिसमें 62 खिलाड़ी खरीदे गए लेकिन भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान को कोई खरीददार नहीं मिला।

IPL 2020- India TV Hindi
IPL नीलामी में यूसुफ पठान के अनसोल्ड रहने पर भाई इरफान ने कही ये बड़ी बात  Image Source : @KKRIDERS TWITTER

आईपीएल के 13वें सीजन के लिए गुरुवार को कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी हुई जिसमें 62 खिलाड़ी खरीदे गए लेकिन भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान को कोई खरीददार नहीं मिला। इस पर भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इरफान पठान ने ट्विटर पर लिखा, "एक छोटी सी असफलता आपके करियर को परिभाषित नहीं कर सकती है। आप एक असली मैच विजेता रहे हैं। लव यू ऑलवेज लाला।"

बता दें, गुरुवार को हुई आईपीएल नीलामी में यूसुफ ने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखा था लेकिन उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।। 37 वर्षीय यूसुफ ने अपने करियर में 174 आईपीएल मैच खेले हैं। युसूफ आखिरी बार सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2018 और 2019 सीजन में खेलते नजर आए थे, लेकिन इस साल की नीलामी से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

युसूफ ने अपने आईपीएल करियर का एक बड़ा हिस्सा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ 2011-17 के बीच बिताया है। यही नहीं, 2012 और 2014 में कोलकाता को ख़िताब जिताने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। दाएं हाथ के ऑलराउंडर यूसुफ ने 142.97 के स्ट्राइक रेट से कुल 2,241 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 7.40 की इकॉनमी से 42 विकेट झटके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल