1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या बल्लेबाज़ को रन लेने से रोकना मुस्ताफ़िज़ुर की फ़ितरत है'

क्या बल्लेबाज़ को रन लेने से रोकना मुस्ताफ़िज़ुर की फ़ितरत है'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 19, 2015 06:29 pm IST,  Updated : Jun 19, 2015 07:48 pm IST

मीरपुर, बांग्लादेश:  गुरुवार को बांग्लादेश के साथ वन डे के दैरान रन लेते समय धोनी और बांग्लादेश के गेंदबाज़ मुस्ताफ़िज़ुर रहमान की टक्कर चर्चा का विषय बनी हुई है। मुस्ताफिजुर को धक्का देने के मामले

क्या बल्लेबाज़ को...- India TV Hindi
क्या बल्लेबाज़ को रोकना मुस्ताफ़िज़ुर की फ़ितरत है?

मीरपुर, बांग्लादेश:  गुरुवार को बांग्लादेश के साथ वन डे के दैरान रन लेते समय धोनी और बांग्लादेश के गेंदबाज़ मुस्ताफ़िज़ुर रहमान की टक्कर चर्चा का विषय बनी हुई है।

मुस्ताफिजुर को धक्का देने के मामले में मैच रेफरी एंडी पायक्रोफ्ट ने भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुस्ताफिजुर रहमान को पेशी के लिए बुलाया है। और ख़बर है कि दोनों खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

रोहित शर्मा को रन लेने से रोकने की कोशिश करते हुए मुस्ताफिज़ुर-(इमेज 1)

रोहित शर्मा मुस्ताफिज़ुर को चेताते हुए-(इमेज-2)

लेकिन अगर मैच  में देखें तो पता चलता है कि मुस्ताफिज़ुर ने पहले भी भारतीय बल्लेबाज़ रोहित शर्मा को भी रन लेने से रोकने की कोशिश की थी और अंपायर को बीच बचाव करना पड़ा था।

धोनी ने जहां इस घटना को सड़क पर होने वाली भिड़ंत बताया वहीं एक बांग्ला अख़बार से मुस्ताफिजुर ने कहा कि ग़लती उसकी थी।

बहरहाल इस इस वीडियो से साफ ज़ाहिर होता है कि मुस्ताफिजुर का बल्लेबाज़ के सामने आ जाना महज़  इत्तफ़ाक नही है।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल