1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या इस वजह से महेंद्र सिंह धोनी ने 7 बजकर 29 मिनट पर किया संन्यास का ऐलान? सामने आया ये कारण

क्या इस वजह से महेंद्र सिंह धोनी ने 7 बजकर 29 मिनट पर किया संन्यास का ऐलान? सामने आया ये कारण

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 16, 2020 03:36 pm IST,  Updated : Aug 16, 2020 03:36 pm IST

जब वर्ल्ड कप में टीम इंडिया हारी थी तो न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ग्रांट इलियट ने अपनी टीम को एक ट्वीट के जरिए शुभकामनाएं दी थी और उनका यह ट्वीट 7 बजकर 29 मिनट पर ही दर्ज हुआ था।

Is this why Mahendra Singh Dhoni announced his retirement at 7.29 pm? The reason came out- India TV Hindi
Is this why Mahendra Singh Dhoni announced his retirement at 7.29 pm? The reason came out Image Source : TWITTER: @M_RAJ03

भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर हर किसी क्रिकेट फैन की आंखें नम कर दी। 2004 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले धोनी ने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को सोशल मीडिया पर एक भावूक वीडियो पोस्ट कर अलविदा कहा। धोनी के इस वीडियो में पल दो पल का शायर गाना बज रहा था और साथ में उनकी और टीम के साथी खिलाड़ियों की तस्वीरें चल रही थी। धोनी ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा था कि 7 बजकर 29 मिनट के बाद उन्हें रिटायर समझ लिया जाए।

धोनी के हर फैसले के पीछे कोई ना कोई वजह होती है, अब धोनी ने अपने रिटायरमेंट के लिए यही समय क्यों चुना इस पर सवाल खड़े होने लगे हैं। तो आइए बताते हैं कि धोनी ने इसी समय रिटायरमेंट लेने का क्यों ऐलान किया।

धोनी ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में धोनी के रन आउट होते ही भारत की जीत की उम्मीद खत्म हो गई थी। जब युजवेंद्र चहल के रूप में भारत के आखिरी विकेट का पतन हुआ तो लगभग घड़ी में उस समय 7.30 ही बज रहे थे। शायद इसी वजह से धोनी ने यह समय चुना।

ये भी पढ़ें - बचपन के दोस्त केशव बनर्जी ने बताया, धोनी ने इस वजह से अचानक लिया क्रिकेट से संन्यास

जब टीम इंडिया हारी तो न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ग्रांट इलियट ने अपनी टीम को एक ट्वीट के जरिए शुभकामनाएं दी थी और उनका यह ट्वीट 7 बजकर 29 मिनट पर ही दर्ज हुआ था। इसी वजह से कहा जा सकता है कि धोनी ने अपने रिटायरमेंट के लिए यही समय चुना।

बता दें, वर्ल्ड कप 2019 के बाद जब धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरियां बनाना शुरू कर दी थी तो बीसीसीआई ने भी उन्हें अपने सालाना कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था। कहा जा रहा था कि आईपीएल में अच्छा परफॉर्म कर धोनी टीम में वापसी कर सकते हैं, लेकिन धोनी ने इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही रिटायरमेंट ले ली।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल