1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईशान किशन ने छक्के के साथ किया वनडे करियर का आगाज, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

ईशान किशन ने छक्के के साथ किया वनडे करियर का आगाज, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 18, 2021 08:22 pm IST,  Updated : Jul 18, 2021 08:22 pm IST

2002 के बाद से भारत के किसी भी खिलाड़ी ने अपने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर छक्का नहीं लगाया था। वहीं वर्ल्ड क्रिकेट में वो ऐसा करने वाले 5वें खिलाड़ी बने हैं।

Ishan Kishan made his ODI debut with a six, became the first Indian batsman to do so- India TV Hindi
Ishan Kishan made his ODI debut with a six, became the first Indian batsman to do so Image Source : GETTY IMAGES

जन्मदिन के खास मौके पर इशान किशन को वनडे क्रिकेट में डेब्यू कर इतिहास रच दिया। इशान ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर धमाकेदार अंदाज किया और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। 2002 के बाद से भारत के किसी भी खिलाड़ी ने अपने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर छक्का नहीं लगाया था। वहीं वर्ल्ड क्रिकेट में वो ऐसा करने वाले 5वें खिलाड़ी बने हैं।

वर्ल्ड क्रिकेट में 2002 से वनडे डेब्यू करते हुए पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले खिलाड़ी-

जोहान लोउ, 2008

जवाद दाऊद, 2010
क्रेग वालेस, 2016
रिचर्ड नगारवा, 2017
ईशान किशन, 2021*

बात मुकाबले की करें तो लंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 263 रन का लक्ष्य रखा है। शॉ और धवन की जोड़ी ने तेज तर्रार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 58 रन जोड़े। शॉ के रूप में भारत को पहला झटका लगा। आउट होने से पहले उन्होंने 24 गेंदों पर 43 रन की तूफानी पारी खेली।

शॉ के आउट होने के बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए इशान किशन ने पहली ही गेंद पर धनंजय डी सिल्वा को छक्का लगाकर पारी का आगाज किया। खबर लिखे जाने तक भारत ने 92 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इशान 24 और धवन 14 रन बनाकर मौजूद हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल