1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड लायन्स के खिलाफ बोर्ड अध्यक्ष एकादश की अगुवाई करेंगे इशान किशन

इंग्लैंड लायन्स के खिलाफ बोर्ड अध्यक्ष एकादश की अगुवाई करेंगे इशान किशन

 Reported By: IANS
 Published : Jan 14, 2019 11:26 pm IST,  Updated : Jan 14, 2019 11:26 pm IST

अखिल भारतीय सीनियर चयनसमिति ने सोमवार को इंग्लैंड लांयस के खिलाफ होने वाले दो दिवसीय अभ्यास मैच के लिए बोर्ड अध्यक्ष एकादश का ऐलान कर दिया है। इस टीम की कमान युवा बल्लेबाज-विकेटकीपर ईशान किशन को सौंपी गई है। बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। 

Ishan Kishan- India TV Hindi
Ishan Kishan Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। अखिल भारतीय सीनियर चयनसमिति ने सोमवार को इंग्लैंड लांयस के खिलाफ होने वाले दो दिवसीय अभ्यास मैच के लिए बोर्ड अध्यक्ष एकादश का ऐलान कर दिया है। इस टीम की कमान युवा बल्लेबाज-विकेटकीपर ईशान किशन को सौंपी गई है। बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। 

टीम में वो खिलाड़ी नहीं चुने गए हैं रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में हिस्सा ले रहे हैं। इंग्लैंड लांयस और बोर्ड अध्यक्ष एकादश 18-19 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेंगी। 

टीम में लेग स्पिनर मयंक मारकंडे और हरफनमौला खिलाड़ी जयंत यादव को चुना गया है। वहीं ऋतूराज गायकवाड़ और अनमोलप्रीत सिंह को भी टीम में जगह मिली है। 

बोर्ड अध्यक्ष एकादश : ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), ऋतूराज गायकवाड़, अनमोलप्रीत सिंह, दीपक हुड्डा, रजत पाटीदार, रिकी भुई, हिम्मत सिंह, मयंक मारकंडे, जयंत यादव, पप्पू रॉय, पंकज जायसवाल, तुषार देशपांडे, नवदीप सैनी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।