1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान बनने के बाद भी विराट कोहली में नहीं बदली ये चीज, इशांत शर्मा ने किया खुलासा

कप्तान बनने के बाद भी विराट कोहली में नहीं बदली ये चीज, इशांत शर्मा ने किया खुलासा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 29, 2020 04:29 pm IST,  Updated : May 29, 2020 04:29 pm IST

उन्होंने आगे कहा 'हम दोनों एक-दूसरे के साथ वैसे ही रहते हैं जैसे बचपन से हैं।'  

Ishant Sharma revealed After becoming captain Virat Kohli Never Changed - India TV Hindi
Ishant Sharma revealed After becoming captain Virat Kohli Never Changed  Image Source : AP

भारतीय कप्तान विराट कोहली को टीम इंडिया की कमान महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद मिली थी। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को कई मैच जिताए और विदेशी सरजमीं पर जाकर इतिहास भी रचे। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में काफी लंबे समय तक राज करती रही। अपनी कप्तानी के साथ-साथ विराट कोहली ने अपने बल्ले से भी खूब धमाल मचाया। विराट कोहली के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 70 शतक है।

कप्तानी और अपनी बल्लेबाजी के जरिए इतना नाम कमाने वाले विराट कोहली आज भी अपने दोस्तों के साथ वैसे ही रहते हैं जैसे वो बचपन में रहा करते थे। इसका खुलासा टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने हाल ही में किया है। ये दोनों खिलाड़ी दिल्ली के ही है और अंडर-17 ये दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को जानते हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स के साथ बातचीत में ईशांत शर्मा ने बताया कि 'हम दोनों का फर्स्ट क्लास डेब्यू साथ हुआ। इंडिया का डेब्यू लगभग एक साथ हुआ। तो विराट के साथ बहुत करीबी दोस्ती है।'

ये भी पढ़ें - ECB का बड़ा ऐलान, इंग्लैंड के 55 खिलाड़ी व्यक्तिगत ट्रेनिंग के लिए मैदान पर करेंगे वापसी

उन्होंने आगे कहा 'हम दोनों एक-दूसरे के साथ वैसे ही रहते हैं जैसे बचपन से हैं।'

विराट के स्वभाव की तारीफ करते हुए ईशांत ने कहा 'कोहली बेशक भारतीय कप्तान बन गए हों लेकिन वह दोस्तों के साथ वैसे ही हैं। उन्होंने कप्तान बनने के बाद कभी ऐसा नहीं कहा कि मेरे साथ ऐसा मजाक नहीं करेगा। हम वैसे ही मजाक करते हैं।'

इसके साथ अंडर 17 का एक किस्सा शेयर करते हुए इशांत शर्मा ने कहा कि 'इसे तब भी पेस से कोई फर्क नहीं पड़ता था। यह सिर्फ कैप पहनकर ही तेज गेंदबाजों का सामना करता था। हमारी दोस्ती तब से चली आ रही है। फिर अंडर-19 में भी विराट सिर्फ कैप पहनकर ही खेला।'

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल