1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'ऋषभ पंत के बिना भारतीय टीम की कल्पना करना मुश्किल', इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

'ऋषभ पंत के बिना भारतीय टीम की कल्पना करना मुश्किल', इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 29, 2021 03:37 pm IST,  Updated : Mar 29, 2021 03:37 pm IST

बेल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, ‘‘मैं उसके बिना किसी भारतीय टीम की कल्पना नहीं कर सकता हूं। ऐसा अहसास होता है जैसे वह भविष्य है और वह विश्वस्तरीय खिलाड़ी बनने की राह पर है।’’   

'It is difficult to imagine Indian team without Rishabh Pant', former England player made a big stat- India TV Hindi
'It is difficult to imagine Indian team without Rishabh Pant', former England player made a big statement Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल ने ऋषभ पंत को ‘दुर्लभ प्रतिभा’ करार देते हुए कहा कि वह इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज के बिना किसी भारतीय टीम की कल्पना नहीं कर सकते हैं। पंत ने भारत की सीमित ओवरों की टीम में वापसी की और नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए दो वनडे में दो अर्धशतक जमाये। 

दर्शकों के बगैर होगा पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का आयोजन

बेल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, ‘‘मैं उसके बिना किसी भारतीय टीम की कल्पना नहीं कर सकता हूं। ऐसा अहसास होता है जैसे वह भविष्य है और वह विश्वस्तरीय खिलाड़ी बनने की राह पर है।’’ 

IND v ENG : जॉस बटलर को सैम कर्रन में दिखी एमएस धोनी की झलक

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह दुर्लभ प्रतिभा और यह उसकी शुरुआत है लेकिन उसका करियर सफल है। वह अविश्वसनीय खिलाड़ी है। वह वास्तविक मैच विजेता है।’’ 

पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में 97 और नाबाद 89 रन बनाये और इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में शतक जड़ा था। 

Holi 2021: सहवाग, पंत और रैना समेत इन क्रिकेटरों ने दी देशवासियों को होली की बधाई

रविवार को तीसरे और अंतिम वनडे में उन्होंने 62 गेंदों पर 78 रन बनाये। 

बेल ने कहा, ‘‘उसके लिये यह श्रृंखला शानदार रही। तीनों प्रारूपों में उसने बेहतरीन खेल दिखाया। आज मैंने उसमें एक शांतचित बल्लेबाज भी देखा। उसने जोखिम भरे शॉट नहीं खेले और केवल लप्पेबाजी नहीं की। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल