1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी खिलाड़ी किसी प्रारूप को नहीं छोड़े इसके लिये नीति बनानी जरूरी : मिसबाह उल हक

पाकिस्तानी खिलाड़ी किसी प्रारूप को नहीं छोड़े इसके लिये नीति बनानी जरूरी : मिसबाह उल हक

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 17, 2019 06:47 pm IST,  Updated : Dec 17, 2019 06:47 pm IST

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले पर प्रतिक्रिया करते हुए मिसबाह ने कहा कि उनका फैसला निराशाजनक है क्योंकि पाकिस्तान को उनकी जरूरत है।  

misbah ul haq, pakistan cricket, PCB, pakistan cricket board, cricket news, cricket news today- India TV Hindi
It is necessary to formulate a policy to prevent Pakistani players from leaving any format: Misbah-ul-Haq Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने मंगलवार को कहा कि खिलाड़ियों को टीम हितों को नजरअंदाज करके निजी कारणों से किसी एक या अधिक प्रारूपों को छोड़ने से रोकने के लिये देश के क्रिकेट बोर्ड को नीति बनानी चाहिए। 

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले पर प्रतिक्रिया करते हुए मिसबाह ने कहा कि उनका फैसला निराशाजनक है क्योंकि पाकिस्तान को उनकी जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें नीति तैयार करने पर विचार करने की जरूरत है क्योंकि भविष्य में हम अधिक समस्याओं का सामना कर सकते हैं। ’’ मिसबाह ने कहा, ‘‘जब टीम को किसी खिलाड़ी की जरूरत पड़ती है तो वह किसी एक प्रारूप में नहीं खेलने का फैसला कर देता है तो यह टीम के लिये अच्छा नहीं है। उनकी शीर्ष प्राथमिकता पाकिस्तान के लिये उपलब्ध रहना होना चाहिए। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल