1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वानखेड़े का विकेट अब भी बल्लेबाजी के लिए अच्छा है: जोस बटलर

वानखेड़े का विकेट अब भी बल्लेबाजी के लिए अच्छा है: जोस बटलर

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 09, 2016 08:32 pm IST,  Updated : Dec 09, 2016 08:32 pm IST

वानखेड़े स्टेडियम की जिस सूखी पिच पर भारतीय स्पिनरों ने चौथे क्रिकेट टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के सभी 10 विकेट चटकाए, उसके बारे में मेहमान टीम के बल्लेबाज जोस बटलर का कहना है कि यह दो दिन के बाद भी बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट है।

Jos Buttler | AP Photo- India TV Hindi
Jos Buttler | AP Photo

मुंबई: वानखेड़े स्टेडियम की जिस सूखी पिच पर भारतीय स्पिनरों ने चौथे क्रिकेट टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के सभी 10 विकेट चटकाए, उसके बारे में मेहमान टीम के बल्लेबाज जोस बटलर का कहना है कि यह दो दिन के बाद भी बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट है। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बटलर ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘यह अब भी बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट है। कुछ काफी स्पिन होने वाली गेंद को छोड़कर अधिकतर गेंदों में असमानता नहीं है। अगर आप इस गेंद को अपने दिमाग से निकाल दें और खेलें तो यह अब भी बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट है।’ बटलर मेहमान टीम के पहली पसंद वाले बल्लेबाजों में शामिल नहीं थे लेकिन शुक्रवार को उन्होंने 137 गेंद में 76 रन की पारी खेली जिससे इंग्लैंड ने 400 रन का स्कोर खड़ा किया। उन्होंने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जैक बॉल के साथ नौवें विकेट के लिए 54 रन भी जोड़े।

पारी के बारे में पूछने पर बटलर ने कहा, ‘सबसे पहले तो यह काफी संतोषजनक थी। यह पारी विश्वस्तरीय गेंदबाजों के खिलाफ उनकी सरजमीं पर खेली गई। मुझे लगता है कि टीम को इसकी जरूरत थी और यह काफी संतोषजनक है। मैं क्रीज पर बिताए समय का लुत्फ उठाया और ऐसे स्कोर तक पहुंचे जो हमें अच्छा स्कोर लगता है।’ बटलर का मानना है कि जब भारत की टीम कल एक विकेट पर 146 रन से आगे खेलने उतरेगी तो उन्हें लगातार अच्छी लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करनी होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।