1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरे टी20 मैच में जीत के हीरो क्रुणाल पांड्या बोले- अमेरिका में खेलने का शानदार अनुभव रहा

दूसरे टी20 मैच में जीत के हीरो क्रुणाल पांड्या बोले- अमेरिका में खेलने का शानदार अनुभव रहा

 Reported By: IANS
 Published : Aug 05, 2019 11:21 am IST,  Updated : Aug 05, 2019 11:21 am IST

हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या ने कहा कि वह राष्ट्रीय टीम में भी वही रोल निभा रहे हैं जो आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपनी टीमों के लिए करते आ रहे हैं।

दूसरे टी20 मैच में जीत...- India TV Hindi
दूसरे टी20 मैच में जीत के हीरो क्रुणाल पांड्या बोले- अमेरिका में खेलने का शानदार अनुभव रहा Image Source : GETTY IMAGES

लॉडरहिल (फ्लोरिडा)| वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच चुने गए हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या ने कहा है कि वह राष्ट्रीय टीम में भी वही रोल निभा रहे हैं जो आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपनी टीमों के लिए करते आ रहे हैं।

क्रुणाल ने भारतीय पारी के दौरान आखिर में 13 गेंदों पर दो शानदार छक्कों की मदद से 20 रन बनाए। साथ ही 3.3 ओवरों में 23 रन देकर दो विकेट भी लिए। इन दो विकेटों में खतरनाक दिख रहे रोवमैन पावेल का विकेट भी शामिल है।

मैच के बाद क्रुणाल ने कहा, "हमारे लिए यह दो मैच अच्छे रहे। अमेरिका में खेलने का अलग अनुभव रहा। मैं जो रोल राष्ट्रीय टीम के लिए निभा रहा हूं वही रोल मैं आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में निभाता हूं।"​

बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने कहा, "जब आप नंबर छह और सात पर बल्लेबाजी करते हैं तो कई बार आप अच्छा कर पाते हैं कई बार नहीं। आज मैं भाग्यशाली था कि वो दो अच्छे शॉट्स लग गए। मैंने जिस तरह से गेंदबाजी की उससे मैं काफी खुश हूं। बल्ले से अच्छा करने के बाद जो आत्मविश्वास मिला था वो काम आया।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल