1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली की बैटिंग देखना किसी आनंद से कम नहीं: जो रुट

कोहली की बैटिंग देखना किसी आनंद से कम नहीं: जो रुट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 08, 2016 12:59 pm IST,  Updated : Jun 08, 2016 12:59 pm IST

नयी दिल्ली: इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जो रुट का कहना है कि टीम इंडिया के कप्तान (टेस्ट) विराट कोहली ने विश्व टी20 और फिर IPL में जिस तरह से बैटिंग की और रन बनाए वो हैरान

Virat Kohli, Joe Root- India TV Hindi
Virat Kohli, Joe Root

नयी दिल्ली: इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जो रुट का कहना है कि टीम इंडिया के कप्तान (टेस्ट) विराट कोहली ने विश्व टी20 और फिर IPL में जिस तरह से बैटिंग की और रन बनाए वो हैरान करने वाला है। रुट ने कहा कि कोहली जिस निरंतरता से रन रेट को बनाए रखते हुए रन बनाते हैं वो वाक़ई क़ाबिल-ए-तारीफ़ है।

रुट ने ये बातें ईएसपीएन के साथ एक साक्षात्कार में कहीं। रुट ने कहा कि खेल के सबसे छोटे फ़ॉर्मेट में भी कोहली पारंपरिक क्रिकेट खेलते हैं। जिस तरह से वो लक्ष्य रखते या इसका पीछा करते वक़्त अपनी पारी को संवारते हैं, वो कमाल की बात है।

कोहली ने हाल ही में ख़त्म हुए IPL-9 में 973 रन बनाए जिसमें चार सेंचुरी भी शामिल थी जो एक रिकॉर्ड है। इसके पहले विश्व टी20 में कोहली सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ थे. उन्होंने 136.50 की औसत से पांच पारियों में 273 रन बनाए थे और उन्हें प्लैयर ऑफ़ द टोर्नामेंट घोषित किया गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल