1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यूनुस खान ने बताया, इस वजह से कोहली की तुलना बाबर आजम से करना सरासर गलत

यूनुस खान ने बताया, इस वजह से कोहली की तुलना बाबर आजम से करना सरासर गलत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 17, 2020 06:59 pm IST,  Updated : May 17, 2020 07:28 pm IST

इसमें कोई शक नहीं है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर हैं। कोहली के खेल को देखते हुए अक्सर उनकी तुलना भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से होती है।

यूनुस खान ने बताया, इस...- India TV Hindi
यूनुस खान ने बताया, इस वजह से कोहली की तुलना बाबर आजम से करना सरासर गलत Image Source : GETTY/BCCI.TV

इसमें कोई शक नहीं है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर हैं। कोहली के खेल को देखते हुए अक्सर उनकी तुलना भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से होती है। कोहली के अलावा पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज बाबर आजम ने अपने शानदार खेल से क्रिकेट की दुनिया में एक अलग ही पहचान बनाई है। यही वजह है कि PCB ने कुछ दिन पहले ही बाबर आजम को पाकिस्तान क्रिकेट टीम की वनडे और T20 की कप्तानी सौंप दी।

बाबर आजम के शानदार खेल को देखकर अक्सर उनकी तुलना विराट से की जाती है लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान का कहना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली की तुलना बाबर से करना सही नहीं है। यूनिस खान का मानना है कि बाबर और विराट के बीच तुलना अभी नहीं की जा सकती है क्योंकि उनके हमवतन बाबर को अभी बहुत लंबा रास्ता तय करना है। 

गल्फ न्यूज ने यूनुस के हवाले से कहा, "आप देखें, कोहली अभी 31 साल के हैं और अपने करियर के चरम पर हैं। वह एक दशक से अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हैं और उन्होंने सभी परिस्थितियों में खुद को साबित किया है।  उन्होंने जो 70 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए हैं, वह उनकी क्लास और काबिलियित का सबूत है।"

उन्होंने कहा, "बाबर ने पांच साल पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था। उनके नाम 16 शतक हैं। साथ ही टेस्ट और वनडे दोनों में बहुत अच्छा औसत है, लेकिन अभी दोनों की तुलना करना ठीक नहीं होगा। बाबर के पांच साल की तुलना उस वर्चस्व से है जो आज कोहली अपने खेल में दिखा रहे हैं।"

यूनिस ने आगे कहा कि बाबर की सीखने की ललक उसे काफी आगे तक ले जाएगी। उन्होंने कहा, "बाबर ने उस समय डेब्यू किया था जब मैं अपने करियर के आखिरी दो से तीन सालों में था। उस समय मैं वास्तव में उनकी विनम्रता से बहुत प्रभावित हुआ। मुझे हमेशा लगता है कि आप जितने विनम्र होते हैं, उतना ही बड़ा लक्ष्य आप जीवन में हासिल कर सकते हैं।"

उन्होंने बाबर को सुझाव देते हुए कहा, "यह एक युवा टीम है जिसका उन्हें नेतृत्व करना है, हालांकि उम्र में कुछ खिलाड़ी उनसे सीनियर हो सकते हैं। उन्हें टीम के बारे में सुरक्षात्मक होना चाहिए और इसे आगे ले जाना चाहिए।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल