1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड टीम में जगह पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे हैं जैक लीच

इंग्लैंड टीम में जगह पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे हैं जैक लीच

 Reported By: IANS
 Published : Jun 28, 2020 06:30 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 06:30 pm IST

इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच नेशनल टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा से अनजान नहीं हैं और यही वजह है कि टेस्ट टीम में जगह पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे हैं।

इंग्लैंड टीम में जगह...- India TV Hindi
इंग्लैंड टीम में जगह पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे हैं जैक लीच Image Source : GETTY

इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच नेशनल टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा से अनजान नहीं हैं और यही वजह है कि टेस्ट टीम में जगह पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे हैं।क्रिकबज ने लीच के हवाले से कहा, "मैं इंग्लैंड के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मैंने अभी तक ऐसा नहीं किया है और यह थोड़ा मानसिक मामला है कि आप चीजों के बारे में कैसे जाना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, "आप काउंटी क्रिकेट से आए हैं, जहां आपको लगता है कि आप बड़े पैमाने पर शामिल रहे हैं और आप ऐसा प्रदर्शन करते जाते हैं। यहां मुझे लगता है कि मैंने अभी तक ऐसा नहीं किया है और मुझे इस बात की बेहतर समझ है कि ऐसा क्यों है।"

वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ जुलाई से शुरू हो रही तीन टेस्ट की सीरीज के लिए इंग्लैंड की 30 सदस्यीय टीम में जगह बनाने वाले लीच ने कहा, " मेरा मुख्य उद्देश्य टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना है और अगर मैं ऐसा करता हूं तो मैं बहुत दूर नहीं रहूंगा।" उन्होंने कहा, "हमें यहां पांच अच्छे स्पिनर मिले हैं, इसलिए ऐसा लगता है कि सभी के लिए खेलने के लिए अवसर है, जैसे सभी 30 टीम में जगह पाने के लिए खेल रहे हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल