1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जडेजा टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में, अश्विन आल राउंडर की सूची में शीर्ष पर

जडेजा टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में, अश्विन आल राउंडर की सूची में शीर्ष पर

 Written By: PTI
 Published : Dec 08, 2015 05:03 pm IST,  Updated : Dec 08, 2015 05:03 pm IST

दुबई: भारत के बायें हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में पहली बार शीर्ष दस में शामिल हो गए जो चार पायदान चढकर सातवें स्थान पर हैं जबकि आर अश्विन आल राउंडर

Jadeja among top 10 bowlers in test ranking, Ashwin in all...- India TV Hindi
Jadeja among top 10 bowlers in test ranking, Ashwin in all rounder lists

दुबई: भारत के बायें हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में पहली बार शीर्ष दस में शामिल हो गए जो चार पायदान चढकर सातवें स्थान पर हैं जबकि आर अश्विन आल राउंडर की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए। अजिंक्य रहाणे भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले टेस्ट बल्लेबाज बन गए जिन्होंने 14 पायदान की छलांग लगाई। वह 12वें स्थान पर हैं जो उनके कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

जडेजा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट श्रृंखला से पहले 30वें स्थान पर थे लेकिन श्रृंखला में लगातार अच्छे प्रदर्शन से उपर आ गए। तेज गेंदबाज उमेश यादव 13 पायदान चढ़कर कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 32वीं रैंकिंग पर हैं जिन्होंने आखिरी टेस्ट में पांच विकेट लिये। गेंदबाजों की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन शीर्ष पर बने हुए हैं।

रहाणे श्रृंखला से पहले 26वें स्थान पर थे लेकिन चौथे टेस्ट में 127 और नाबाद 100 रन बनाने के बाद वह 12वें स्थान पर आ गए। कप्तान विराट कोहली दो पायदान चढकर 14वें स्थान पर हैं। भारतीय बल्लेबाजों में मुरली विजय चार पायदान गिरकर 16वें और चेतेश्वर पुजारा दो पायदान गिरकर 17वें स्थान पर है।

आखिरी टेस्ट में 56 रन बनाने और सात विकेट लेने वाले अश्विन पांच पायदान चढकर बल्लेबाजों की सूची में 46वें स्थान पर आ गए। वह हरफनमौलाओं की सूची में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को पछाड़कर शीर्ष पर आ गए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल