1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अश्विन को टेस्ट नंबर-1 के लिए चुनौती देंगे जडेजा

अश्विन को टेस्ट नंबर-1 के लिए चुनौती देंगे जडेजा

 Written By: IANS
 Published : Feb 08, 2017 12:20 pm IST,  Updated : Feb 08, 2017 12:20 pm IST

दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज की कुर्सी बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के दौरान दांव पर होगी। अश्विन को यह चुनौती किसी और

jadeja, ashwin- India TV Hindi
jadeja, ashwin

दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज की कुर्सी बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के दौरान दांव पर होगी। अश्विन को यह चुनौती किसी और से नहीं बल्कि अपने ही साथी स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा देंगे।

भारत और बांग्लादेश के बीच यह एकमात्र टेस्ट मैच गुरुवार से हैदराबाद में शुरू हो रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से मंगलवार को जारी वक्तव्य के अनुसार, अश्विन जहां टेस्ट गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं, वहीं जडेजा उनसे सिर्फ आठ रेटिंग अंक पीछे दूसरे स्थान पर हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ इस टेस्ट मैच में जडेजा अगर अश्विन से बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो वह अश्विन को शीर्ष से अपदस्थ कर सकते हैं।

इस मैच में अश्विन और जडेजा के बाद बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन सर्वोच्च वरीयता वाले तीसरे गेंदबाज होंगे। वह आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में इस समय 14वें स्थान पर हैं।

टेस्ट बल्लेबाजों की बात करें तो भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 58 अंकों के अंतर से आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के बाद दूसरे नंबर हैं। इस टेस्ट मैच के जरिए वह स्मिथ को शीर्ष से अपदस्थ तो नहीं कर सकते, हालांकि वह स्मिथ से अंकों के अंतर के कम जरूर करना चाहेंगे।

आईसीसी की टेस्ट टीम रैंकिंग में भारतीय टीम शीर्ष पर है और नौवें स्थान पर मौजूद बांग्लादेश से 58 अंक ऊपर है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल