1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट क्रिकेट में जेम्स एंडरसन के नाम दर्ज हुआ यह बड़ा रिकॉर्ड, इयान बॉथम और अश्विन को छोड़ा पीछे

टेस्ट क्रिकेट में जेम्स एंडरसन के नाम दर्ज हुआ यह बड़ा रिकॉर्ड, इयान बॉथम और अश्विन को छोड़ा पीछे

 Edited By: IANS
 Published : Jan 05, 2020 05:58 pm IST,  Updated : Jan 05, 2020 05:58 pm IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में जेम्स ने एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए पांच विकेट लेकर इयान बॉथम और रवीचंद्रन अश्विन को इस मामले में पीछे छोड़ दिया।

James Anderson, South Africa vs England, South Africa national cricket team, Ravichandran Ashwin, in- India TV Hindi
James Anderson Image Source : AP

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही एंडरसन के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। एंडरसन टेस्ट में एक पारी में पांच विकेट लेने के मामले में अपने ही देश के इयान बॉथम और भारत के रविचंद्रन अश्विन से आगे निकल गए हैं। 

बाथम और अश्विन ने 27 बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। 37 साल के एंडरसन ने साउथ अफ्रीका के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को 40 रन देकर पांच विकेट लिए। 

एंडरसन अब पारी में सबसे अधिक पांच विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम टेस्ट में सबसे अधिक 67 बार पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न (37), न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली (36), भारत के अनिल कुम्बले (35), श्रीलंका के ही रंगना हेराथ (34) और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्राथ (29) का नम्बर है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल