1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बने जेम्स एंडरसन, इतने विकेट लेकर मैक्ग्रा को किया पीछे

सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बने जेम्स एंडरसन, इतने विकेट लेकर मैक्ग्रा को किया पीछे

 Reported By: IANS
 Published : Sep 11, 2018 10:58 pm IST,  Updated : Sep 11, 2018 10:58 pm IST

एंडरसन ने बाद में कहा कि उन्हें खुशी है कि एलिस्टेयर कुक यह विकेट देखने के लिये मैदान पर थे जिनका यह अंतिम टेस्ट मैच था। 

जेम्स एंडरसन- India TV Hindi
जेम्स एंडरसन

लंदन: इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गये हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में मोहम्मद शमी के रूप में भारत का आखिरी विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की। अपना 143वां मैच खेल रहे एंडरसन के नाम पर अब 564 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने आस्ट्रेलिया के ग्लेन मैकग्रा (563) को पीछे छोड़ा।

एंडरसन ने बाद में कहा कि उन्हें खुशी है कि एलिस्टेयर कुक यह विकेट देखने के लिये मैदान पर थे जिनका यह अंतिम टेस्ट मैच था। उनहोंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि कुक यह विकेट देखने के लिये मैदान पर थे। जब उन्होंने (केएल राहुल और ऋषभ पंत) साझेदारी निभायी तो लग रहा था कि वे लक्ष्य के करीब पहुंच जाएंगे। मेरा काम एक छोर संभाले रखना था। हमने नयी गेंद ली और मुझे यह विकेट लेने का मौका मिला।’’ 

एंडरसन और मैक्ग्रा के बाद टेस्ट मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों में वेस्टइंडीज के कर्टनी वाल्स (519), भारत के कपिल देव (434), एंडरसन के साथी स्टुअर्ट ब्रॉड (433) और न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली (431) शामिल हैं। 

श्रीलंका के आफ स्पिनर मुथैया मुरलीधर ने टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 800 विकेट लिये हैं। उनके बाद शेन वार्न (708) और अनिल कुंबले (619) का नंबर आता है। एंडरसन अब इस सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गये हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल