1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड की टी20 ब्लास्ट लीग में इस टीम से खेलेगा ऑस्ट्रेलिया का ये धाकड़ खिलाड़ी

इंग्लैंड की टी20 ब्लास्ट लीग में इस टीम से खेलेगा ऑस्ट्रेलिया का ये धाकड़ खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Dec 07, 2019 02:15 pm IST,  Updated : Dec 07, 2019 02:15 pm IST

फॉल्कनर 2015 में अंतिम बार अपने देश के लिए खेले थे और तब से वह टी20 ब्लास्ट में खेल रहे हैं।

James Faulkner- India TV Hindi
James Faulkner Image Source : AP

लंदन| ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स फॉल्कनर अगले साल होने वाले टी20 ब्लास्ट में लंकाशायर के लिए खेलेंगे। यह क्लब के साथ उनकी चौथी पारी होगी। फॉल्कनर 2015 में अंतिम बार अपने देश के लिए खेले थे और तब से वह टी20 ब्लास्ट में खेल रहे हैं। लंकाशायर के लिए फॉल्कनर ने 40 टी20 ब्लास्ट मैचों में 56 विकेट लिए हैं और 461 रन बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए 90 सीमित ओवर मैच खेल चुके फॉल्कनर ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर 2015 में लंकाशायर को टी20 ब्लास्ट खिताब दिलाया था। वहीं फॉल्कनर के अंतराष्ट्रीय करियर की बात करें तो 24 टी20 मैचों की 18 पारियों में उनके नाम कुल 159 रन दर्ज हैं जबकि गेंदबाजी में उनके नाम 36 विकेट हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल