1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, जेम्स पैटिंसन पहले टेस्ट से बाहर

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, जेम्स पैटिंसन पहले टेस्ट से बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Nov 17, 2019 12:55 pm IST,  Updated : Nov 17, 2019 12:55 pm IST

तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने निलंबित कर दिया जिसके कारण वह गाबा में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे।

AUS VS PAK- India TV Hindi
पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, जेम्स पैटिंसन पहले टेस्ट से बाहर  Image Source : GETTY IMAGES

ब्रिसबेन| ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने रविवार को निलंबित कर दिया जिसके कारण वह यहां गाबा में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। 'क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू' के अनुसार, क्वि टोरिया के लिए खेल रहे पैटिंसन को क्विंसलैंड के खिलाफ शेफिल्ड शील्ड के मैच में सीए की आचार संहिता के दूसरे स्तर का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया।

पिछले 18 महीनों में उन्होंने तीसरी बार आचर संहिता का उल्लंघन किया था जिसके कारण उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगा। सीए ने एक बयान में कहा कि पैटिंसन ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है।

पैटिंसन ने कहा, "मैंने भावनाओं में बहकर गलती कर दी। मुझे समझ आ गया कि मैं गलत हूं और मैंने विपक्षी टीम एवं अम्पायर से माफी मांग ली। मैंने गलती की और उसका खामियाजा भुगतने के लिए भी तैयार हूं।" पहला टेस्ट मैच यहां गुरुवार से खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल