1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खुद को साबित करना चाहते हैं जेम्स विंस

आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खुद को साबित करना चाहते हैं जेम्स विंस

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 27, 2020 12:57 pm IST,  Updated : Jul 27, 2020 01:21 pm IST

विंस ने अब तक 13 वनडे मैच खेले हैं और खुद को साबित करने में असफल रहे हैं।

James Vince, Eng vs IER, England, ODI series,Ireland- India TV Hindi
James Vince Image Source : GETTY

इंग्लैंड की विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज जेम्स विंस को उम्मीद है कि वह बुधवार से आयरलैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहेंगे। विंस ने अब तक 13 वनडे मैच खेले हैं और खुद को साबित करने में असफल रहे हैं। 

उन्होंने इस दौरान एक अर्धशतक के साथ 24.09 के औसत से रन बटोरे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलने वाले जो रूट, बेन स्टोक्स और जोस बटलर जैसे खिलाड़ियों को एकदिवसीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।

बड़े खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में विंस इस मौके को पूरी तरह से भुनाना चाहते हैं। विंस ने ‘पीए’ संवाद समिति से कहा, ‘‘ मैं 29 साल का हूं, ऐसे में अभी मेरे अंदर कुछ साल का क्रिकेट बचा हुआ है। जाहिर है, जब चयन के लिए सभी खिलाड़ी होते हैं तो इस टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल है।’’ 

विंस को 13 टेस्ट और 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय का भी अनुभव है। रविवार को आयरलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में इंग्लैंड लायन्स का प्रतिनिधित्व कर 66 रन बनाने वाले इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘टीम से अंदर-बाहर होना आसान नहीं होता है लेकिन उम्मीद है मैं इस श्रृंखला में खुद को साबित कर पाउंगा।’’ 

जेसन रॉय के चोटिल होने के बाद विंस को इंग्लैंड की विश्व कप टीम में शामिल किया गया था लेकिन वह तीन मैचों में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल