1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आस्ट्रेलिया के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं जैसन गिलेस्पी

आस्ट्रेलिया के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं जैसन गिलेस्पी

 Written By: Bhasha
 Published : May 25, 2016 02:31 pm IST,  Updated : May 25, 2016 02:31 pm IST

सिडनी: पूर्व तेज गेंदबाज जैसन गिलेस्पी आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी कोच बन सकते हैं और रिपोर्ट के अनुसार उन्हें अगले महीने तक इस पद पर नियुक्त किया जा सकता है। सिडनी मार्निंग हेरल्ड की की

Jason Gillespie- India TV Hindi
Jason Gillespie

सिडनी: पूर्व तेज गेंदबाज जैसन गिलेस्पी आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी कोच बन सकते हैं और रिपोर्ट के अनुसार उन्हें अगले महीने तक इस पद पर नियुक्त किया जा सकता है। सिडनी मार्निंग हेरल्ड की की रिपोर्ट में कहा गया है कि गिलेस्पी और क्रिकेट आस्ट्रेलिया के बीच बातचीत चल रही है और उन्हें अगले महीने यह पद सौंपे जाने की संभावना है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने हालांकि कहा, हम कई उम्मीद्वारों से बात कर रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ भी सुनिश्चित नहीं हुआ है।

आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच डेरेन लीमन इस साल भारत में विश्व टी20 के बाद क्रेग मैकडरमॉट के हटने के बाद से ही नये गेंदबाजी कोच की तलाश में हैं। उन्होंने पिछले महीने कहा था कि गिलेस्पी उनकी सूची में सबसे उपर हैं। गिलेस्पी चार साल तक काउंटी टीम यार्कशर के कोच रहे और पिछले साल इंग्लैंड के कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे थे। इस पूर्व आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने हालांकि तब यह कहकर पेशकर ठुकरा दी थी कि वह मौजूदा इंग्लिश काउंटी चैंपियन के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल