1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड में गेंदबाजी करने में बुमराह को हो रही है दिक्कत, पिच को लेकर कही यह बात

इंग्लैंड में गेंदबाजी करने में बुमराह को हो रही है दिक्कत, पिच को लेकर कही यह बात

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 20, 2019 08:54 pm IST,  Updated : Jun 20, 2019 08:54 pm IST

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह ने गुरूवार को कहा कि इंग्लैंड में सफेद गेंद के क्रिकेट के लिये बनाई गई पिचें ‘सबसे सपाट’ है और गेंदबाजों को कोई मूवमेंट नहीं मिल पा रही है।

जसप्रीत बुमराह- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह Image Source : AP

साउथम्पटन। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह ने गुरूवार को कहा कि इंग्लैंड में सफेद गेंद के क्रिकेट के लिये बनाई गई पिचें ‘सबसे सपाट’ है और गेंदबाजों को कोई मूवमेंट नहीं मिल पा रही है। भारतीय आक्रमण की धुरी बुमराह ने यहां मीडिया से बातचीत के दौरान इंग्लैंड के हालात को लेकर मिथक तोड़ा। 

उन्होंने कहा,‘‘मैने अब तक सफेद गेंद से जितनी भी क्रिकेट खेली है, मेरा मानना है कि इंग्लैंड की पिचें सबसे सपाट है। इन पिचों पर गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिल रही है।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘यहां बादल मंडराते रहते हैं और लगता है कि गेंद स्विंग लेगी लेकिन ना तो सीम मिल रही है और ना ही स्विंग।’’ 

बुमराह ने कहा,‘‘आपको अपनी सटीकता और स्पष्टता पर भरोसा रखना होता है। हमें पता है कि इंग्लैंड में विकेट सपाट है और गेंदबाजी करते समय हम सबसे बदतर स्थिति को ध्यान में रखते हैं। थोड़ी भी मदद मिलती तो सामंजस्य बिठाना आसान हो जाता।’’ 

उन्होंने कहा कि मैच के दिन विकेट को देखकर टीम संयोजन तय करना ही बेहतर है। उन्होंने कहा,‘‘यदि इन चीजों पर फोकस नहीं किया तो मैच के दिन देखना होगा कि क्या सही रहता है। विकेट से मदद नहीं मिलने पर हमें अपनी ताकत पर फोकस करना चाहिये।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल