1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानिए विरुष्का के रिसेप्शन में अब तक कौन-कौन सितारा पहुंचा

जानिए विरुष्का के रिसेप्शन में अब तक कौन-कौन सितारा पहुंचा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 26, 2017 09:29 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 09:40 pm IST

अब तक टीम इंडिया की तरफ से रविंद्र जडेजा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, जयदेव जयदेव उनादकट, आर अश्विन, चेतेश्वर पुजारा, रिद्धिमान साहा, कुलदीप यादव, मनीष पांडे पहुंच चुके हैं।

विरुष्का के रिसेप्शन...- India TV Hindi
विरुष्का के रिसेप्शन में पहुंचे सितारे

मुंबई में हो रहे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन में अब तक टीम इंडिया की तरफ से रविंद्र जडेजा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, आर अश्विन, चेतेश्वर पुजारा, रिद्धिमान साहा, कुलदीप यादव, मनीष पांडे पहुंच चुके हैं। इनके अलावा बॉलीवुड हस्तियों के पहुंचने के भी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। वहीं सायना नेहवाल भी रिसेप्शन में पहुंच चुकीं हैं। रिसेप्शन मुंबई के लोअर परेल स्थ‍ित होटल St Regis में आयोजित किया गया है। माना जा रहा है कि इस विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में करीबन 300 मेहमान शामिल हुए हैं।

विराट और अनुष्का का ये दूसरा रिसेप्शन है, इससे पहले दोनों ने दिल्ली में भी रिसेप्शन दिया ता जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की थी। विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी। क्योंकि अनुष्का बॉलीवुड से ताल्लुक रखती हैं इसलिए रिसेप्शन में कई सितारों का जमावड़ा लगेगा। इस हाईप्रोफाइल रिसेप्शन में वॉलीवुड स्टार शाहरुख़ ख़ान, सलमान ख़ान, आमिर ख़ान, करण जौहर के साथ-साथ कटरीना कैफ, रानी मुखर्जी सहित अन्य सेलेब्रिटी भी शामिल होंगे। इस पार्टी के लिए होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया है. होटल की खूबसूरती में चार-चांद लगाने के लिए फूल, लाइट और कैंडल से इसे सजाया गया है।

इस रिसेप्शन के कारण इलाके में जाम ना लगे इसके लिए सेलेब्रिटीज से समय से पहले पहुंचने की अपील की गई है। जो हस्तियां दिल्ली की पार्टी में नहीं आए थे, आज वो मुंबई में अपनी हाजिरी दर्ज कराएंगी। उम्मीद है कि क्रिकेट जगत से सचिन के अलावा युवराज सिंह भी रिसेप्शन में शामिल होंगे। वहीं बिजनेस जगत से मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी विरुष्का को बधाई देने पहुंचेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल