1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI अवार्ड: बुमराह बने साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर, श्रीकांत को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

BCCI अवार्ड: बुमराह बने साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर, श्रीकांत को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 12, 2020 10:52 am IST,  Updated : Jan 12, 2020 10:52 am IST

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2018-19 सत्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 

BCCI- India TV Hindi
बुमराह बने साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर, श्रीकांत को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार Image Source : GETTY IMAGES

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2018-19 सत्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर पुरस्कार से नवाजा जाएगा। बीसीसीआई ने रविवार को इसकी घोषणा की। महिला वर्ग में पूनम यादव को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। पूनम को हाल ही में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

दुनिया के अग्रणी तेज गेंदबाज बुमराह और पूनम यादव को रविवार को मुबंई में बीसीसीआई वार्षिक पुरस्कारों के दौरान सम्मानित किया जाएगा। बुमराह इस समय दुनिया के नंबर 1 वनडे गेंदबाज है और उन्होंने जनवरी 2018 में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।

बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज में पांच विकेट लेने का कारनामा किया और यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले और एकमात्र एशियाई गेंदबाज बने। ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से टेस्ट सीरीज जीतने वाली भारतीय टीम का भी बुमराह हिस्सा थे।

भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत और अंजुम चोपड़ा को क्रमशः महिलाओं के लिए कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल