1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कपिल देव के इस शानदार रिकॉर्ड के करीब पहुंचे एंडरसन, विंडीज के खिलाफ रचा इतिहास

कपिल देव के इस शानदार रिकॉर्ड के करीब पहुंचे एंडरसन, विंडीज के खिलाफ रचा इतिहास

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 25, 2020 09:12 pm IST,  Updated : Jul 25, 2020 09:12 pm IST

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मैनचेस्टर में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इतिहास रच दिया है। 

कपिल देव के इस शानदार...- India TV Hindi
कपिल देव के इस शानदार रिकॉर्ड के करीब पहुंचे एंडरसन, विंडीज के खिलाफ रचा इतिहास Image Source : GETTY

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मैनचेस्टर में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इतिहास रच दिया है। वेस्टइंडीज की पहली पारी में गेदबाजी करते हुए जेम्स एंडरसन ने समर ब्रूक्स और शे होप का पवेलियन का रास्ता दिखाया और अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया।

दरअसल, जेम्स एंडरसन इंग्लैंड-विंडीज टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले इंग्लिश गेंदबाज बन गए हैं। एंडरसन ने फ्रेड ट्रूमैन को पछाड़ कर ये उपलब्धि हासिल की।ट्रूमेन ने 1952 से 1965 के बीच इंग्लैंड-विंडीज सीरीज में 18 मैच खेलते हुए 86 विकेट चटकाए थे। वहीं, एंडरसन ने 22 टेस्ट मैचों मे 87 विकेट हासिल कर सबको पीछे छोड़ दिया। 

यही नहीं, एंडरसन वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। इस मामलें में ऑस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्ग्रा 110 विकेट के साथ पहले नंबर पर जबकि कपिल देव 89 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

इसके साथ ही एंडरसन टेस्ट मैच खेलने वाली दुनिया की 10 टीमों में से 5 टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इंग्लिश गेंदबाज भी बन गए। एंडरसन भारत के खिलाफ टेस्ट में 110 विकेट, पाकिस्तान के खिलाफ 63 विकेट, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 93 विकेट, श्रीलंका के खिलाफ 52 विकेट और वेस्टइंडीज के खिलाफ 87 विकेट लेकर इंग्लिश गेंदबाजों में टॉप पर हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल