1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जो रूट को इस बात का सबसे ज्यादा अफसोस, कहा- क्रिकेट मैदान ये मेरी सबसे खराब हरकत थी

जो रूट को इस बात का सबसे ज्यादा अफसोस, कहा- क्रिकेट मैदान ये मेरी सबसे खराब हरकत थी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 19, 2018 03:16 pm IST,  Updated : Jul 19, 2018 03:16 pm IST

रूट ने भारत के खिलाफ दो वनडे मैचों में दो शतक लगाकर इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

जो रूट- India TV Hindi
जो रूट

लीड्स: भारत के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में शतक लगाने के बाद बल्ला गिराने का इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को अफसोस है। रूट ने हेडिंग्ले में खेले गए तीसरे मैच में शतक जमाया था और अपनी टीम को तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत दिलाई थी। रूट ने शतक लगाने के बाद तुरंत बाद अपने हाथ से बल्ला छोड़ दिया था। 

जो रूट
जो रूट

रूट का बल्ला गिराना कुछ उस तरह था, जिस तरह गायक अपनी परफॉर्मेस खत्म करने के बाद माइक गिरा देते हैं। रूट का कहना है कि उन्हें तुरंत इस बात का अफसोस हुआ था।

रूट ने कहा, "यह कार के टकराने जैसा था। ऐसा करने के बाद मुझे तुरंत पछतावा हुआ।"

रूट का वो 13वां शतक था। उन्होंने कहा, "अगर आप सोचते हैं कि आप इस तरह से जश्न मनाएंगे, तो आपको मैदान से बाहर भेज दिया, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। यह मेरे द्वारा क्रिकेट के मैदान पर की गई सबसे निराशाजनक चीज है।"

रूट का यह इस सीरीज में लगाया लगातार दूसरा शतक है। उन्होंने लॉर्डस मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे में भी शतक जमाया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल