1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जो रूट बने इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान, बेन स्टोक्स को उप कप्तानी

जो रूट बने इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान, बेन स्टोक्स को उप कप्तानी

 Written By: IANS
 Published : Feb 14, 2017 12:21 pm IST,  Updated : Feb 14, 2017 12:21 pm IST

लंदन: जो रूट को इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि बेन स्टोक्स को टीम का नया उप कप्तान बनाया गया है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इसकी घोषणा करते हुए

Joe Root- India TV Hindi
Joe Root

लंदन: जो रूट को इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि बेन स्टोक्स को टीम का नया उप कप्तान बनाया गया है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि चेयरमैन कोलिन ग्रेव्स ने रविवार शाम को बोर्ड के निदेशक एंड्रयू स्ट्रॉस के दिशा-निर्देश के तहत चयनकर्ताओं के सुझाव के बाद इस फैसले पर मुहर लगाई।

ईसीबी ने अपने बयान में कहा, "पिछले सप्ताह कुक द्वारा टीम की कप्तानी छोड़े जाने के बाद स्ट्रॉस ने नए कप्तान के बारे में टीम के प्रमुख सदस्यों और कोचिंग स्टॉफ से सहित मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस के साथ चर्चा की। इसके साथ ही चयनकर्ताओं से चर्चा के बाद अंतिम फैसला सुनाने से पहले इस मामले में तीन खिलाड़ियों की भी राय ली गई।"

ग्रेव्स ने कहा, "रूट टेस्ट टीम के कप्तान पद के लिए सही विकल्प हैं और उन्हें इस बात की खुशी है कि इंग्लैंड के बल्लेबाज ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। रूट अब टीम को अगले स्तर पर ले जाने में मदद देंगे।" 

पिछले सप्ताह एलिएस्टर कुक द्वारा कप्तान पद छोड़े जाने के बाद रूट को इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। कुक ने चार साल तक टेस्ट टीम की कमान संभाली। हालांकि, कप्तान के रूप में अपनी पारी की शुरुआत के लिए रूट को कुछ महीनों का इंतजार करना पड़ेगा। 

रूट इस साल जुलाई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली श्रृंखला में इंग्लैंड टीम के कप्तान के तौर पर मैदान में उतरेंगे।

इंग्लैंड के 26 वर्षीय बल्लेबाज रूट को 2015 में टीम का उप कप्तान बनाया गया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से अब तक खेले गए टेस्ट मैचों में कुल 4,594 रन बनाए हैं। वह इस समय आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। 

कप्तान बनने की घोषणा के बाद रूट ने कहा, "इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान होना सम्मान की बात है। मैं बेहद उत्साहित महसूस कर रहा हूं।"

रूट ने कहा, "हमारी टीम में काफी अच्छे खिलाड़ी हैं और मैं ग्रीष्मकालीन सत्र में टीम का नेतृत्व करने का इंतजार कर रहा हूं। टीम में वरिष्ठ खिलाड़ी अहम भूमिका निभाते हैं और मेरे लिए यह बड़ी खुशी की बात है कि सभी मेरे समर्थन के लिए मौजूद रहेंगे।"

स्ट्रॉस ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि रूट ने कप्तानी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। वह कुक के स्थान पर टीम के कप्तान बनने योग्य हैं।

स्ट्रॉस ने कहा, "रूट ने अपने अब तक के टेस्ट करियर में अपनी योग्यता को दर्शाया है। 2012 में 21 साल की उम्र में पदार्पण करने के बाद कम समय में ही उन्होंने हर प्रारूप में स्वयं को एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित किया है। उनमें सीखने की क्षमता है और यही गुण उन्हें नई भूमिका के लिए तैयार करेगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल