1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हमने अभी तक सत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं किया है: रूट

हमने अभी तक सत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं किया है: रूट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 30, 2016 05:57 pm IST,  Updated : Mar 30, 2016 05:57 pm IST

श्रीलंका के खिलाफ जीत से भले ही उनका सेमीफाइनल का दावा पुख्ता हो गया हो लेकिन इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज जो रूट का मानना है कि टीम अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी है।

ROOT- India TV Hindi
ROOT

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ जीत से भले ही उनका सेमीफाइनल का दावा पुख्ता हो गया हो लेकिन इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज जो रूट का मानना है कि टीम अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी है। रूट ने कहा, यदि ईमानदारी से कहें तो हम खेल के एक विभाग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। हमने अभी तक कभी अच्छी गेंदबाजी की तो कभी अच्छी बल्लेबाजी। मेरे लिए रोमांचक बात यह है कि हमें एक ईकाई के रूप में हराना काफी कठिन होगा।

रूट ने स्वीकार किया कि जीत की राह तलाशना ही सफलता की कुंजी होगी जो उन्होंने पिछले दो मैचों में किया है। उन्होंने कहा, हमने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है जो काफी रोमांचक है क्योंकि हमें पता है कि अभी क्या होना बाकी है। हम जीत की राह तलाशने में कामयाब रहे हैं। यदि हम वही करते रहे तो कल बुधवार का मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि टी-20 विश्व कप में आज इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड ने बीच टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल खेला जाना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल