1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019| मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद बोले बेयरस्टो, अपने पहले आईपीएल का पूरा आनंद ले रहा हूं

IPL 2019| मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद बोले बेयरस्टो, अपने पहले आईपीएल का पूरा आनंद ले रहा हूं

 Reported By: IANS
 Published : Apr 22, 2019 12:00 pm IST,  Updated : Apr 22, 2019 12:00 pm IST

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 80 रन की नाबाद पारी खेलने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने कहा है कि वह अपने पहले आईपीएल लीग का पूरा आनंद ले रहे हैं।

jonny Bairstow IPL 2019 Sunrisers Hyderabad Kolkata Knight Riders- India TV Hindi
jonny Bairstow IPL 2019 Sunrisers Hyderabad Kolkata Knight Riders Image Source : IPLT20.COM

हैदराबाद। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 80 रन की नाबाद पारी खेलने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने कहा है कि वह अपने पहले आईपीएल लीग का पूरा आनंद ले रहे हैं। हैदराबाद ने ओपनर डेविड वॉर्नर (67) और बेयरस्टो के तूफानी अर्धशतकों की मदद से यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। 

बेयरस्टो ने मैच के बाद कहा, "गेंदबाजों ने उन्हें (कोलकाता के बल्लेबाजों को) शुरू से ही रोके रखा। पारी की शुरुआत करने के बाद हम 200 रन का भी पीछा कर सकते थे।" 

कोलकाता से मिले 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को वॉर्नर और बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए 12.2 ओवर में 131 रन की साझेदारी कर जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया।

अपना पहला आईपीएल खेल रहे बेयरस्टो ने कहा, "वह (वार्नर) एक महान बल्लेबाज हैं और वह विकेटों के बीच काफी अच्छी दौड़ लगाते हैं, जिससे हमें भी मदद मिलती है। मैं अपने पहले पहले आईपीएल का पूरा आनंद ले रहा हूं।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल