1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरे टेस्ट के लिए जोसेफ वेस्टइंडीज टीम में शामिल

दूसरे टेस्ट के लिए जोसेफ वेस्टइंडीज टीम में शामिल

 Written By: IANS
 Published : Jul 28, 2016 02:00 pm IST,  Updated : Jul 28, 2016 02:00 pm IST

जमैका: भारत के खिलाफ जारी चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। टीम में अलजारी जोसेफ को जगह मिली है। इसके

Alzarri Joseph- India TV Hindi
Alzarri Joseph

जमैका: भारत के खिलाफ जारी चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। टीम में अलजारी जोसेफ को जगह मिली है। इसके अलावा टीम में और कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच 30 जुलाई शनिवार से जमैका में खेला जाएगा।

इसी साल बांग्लादेश में हुए अंडर-19 विश्व कप में जोसेफ ने शानदार प्रदर्शन किया था और टीम को खिताब दिलाने में अहम योगदान दिया था। वह विश्व कप में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 13.76 की औसत से 13 विकेट अपने नाम किए थे।

जोसेफ ने सीनियर स्तर पर 12 मैच खेले हैं जिसमें से आठ मैच प्रथम श्रेणी मैच हैं। जिसमें उन्होंने 24.45 की औसत से 24 विकेट लिए हैं।

वेस्टइंडीज टीम: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रैग ब्राथवेट, राजेन्द्र चंद्रिका, डारेन ब्रावो, मार्लन सैमुएल्स, जर्मे बल्ैकवुड, रॉस्टन चेस, शेन डारिच (विकेटकीपर), कार्लोस ब्राथवेट, देवेन्द्र विशु, शेनन गेब्ररियाल, लियोन जॉनसन, मिग्युल कमिंस, अल्जारी जोसेफ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल